दो बसों में आगे निकलने की होड़ में गयी मां की जान
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

कोलकाता : उत्तर 24 परगना जिले के बैरकपुर कमिश्नरेट अंतर्गत टीटागढ़ थाना के चिड़ियामोड़ के पास मंगलवार की सुबह दो बसों में आगे निकलने की होड़ में एक महिला की जान चली गयी. मां की मौत हो गयी और मासूम बच्ची गंभीर रूप से घायल हो गयी. उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है. घटना […]
विज्ञापन
कोलकाता : उत्तर 24 परगना जिले के बैरकपुर कमिश्नरेट अंतर्गत टीटागढ़ थाना के चिड़ियामोड़ के पास मंगलवार की सुबह दो बसों में आगे निकलने की होड़ में एक महिला की जान चली गयी. मां की मौत हो गयी और मासूम बच्ची गंभीर रूप से घायल हो गयी. उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है. घटना के बाद ही गुस्साएं लोगों ने रास्ता अवरोध किया.
पुलिस सूत्रों के मुताबिक मृत महिला का नाम नितु गुप्ता (42) था. घटना सुबह की है. वह अपनी दस साल की बेटी दीक्षा गुप्ता को लेकर उसे स्कूल पहुंचाने के लिए निकली थी. बस पकड़वाने के लिए चिड़ियामोड़ के पास ही रास्ता पार कर रही थी, तभी 81 नंबर रूट की दो बसें काफी तेज रफ्तार में आ रही थीं.
एक दूसरे से आगे निकलने की कोशिश में एक बस ने महिला समेत बच्ची को टक्कर मारी. महिला के पैर को कुचलते हुए बस आगे बढ़ गयी. बच्ची छिटक कर जख्मी हो गयी. देखते ही देखते इलाके में भीड़ जुट गयी. मौके से चालक बस छोड़ कर फरार हो गया. महिला को बीएन बोस अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया.
खबर पाकर मौके पर पहुंची टीटागढ़ थाने की पुलिस ने बस को जब्त किया. इधर स्थानीय लोगों का आरोप अक्सर बसों की रेसा-रेसी लगी रहती है, जिस कारण से आये दिन दुर्घटनाएं होती है. इधर पुलिस का कहना है कि बस जब्त कर लिया गया है. चालक की तलाश की जा रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










