जादवपुर विवि के कुलपति और अन्य अधिकारियों को 30 घंटे के घेराव के बाद जाने दिया गया
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 06 Jul 2018 4:30 PM
कोलकाता : जादवपुर विश्वविद्यालय के कुलपति और अन्य कार्यकारी परिषद के सदस्यों को कल रात 30 घंटे के घेराव के बाद जाने की इजाजत दे दी गई. मानविकी के छह विषयों में प्रवेश परीक्षा रद्द करने के कदम के विरोध में छात्र संघ के एक धड़े ने उनका घेराव किया हुआ था. एएफएसयू की अध्यक्ष […]
कोलकाता : जादवपुर विश्वविद्यालय के कुलपति और अन्य कार्यकारी परिषद के सदस्यों को कल रात 30 घंटे के घेराव के बाद जाने की इजाजत दे दी गई. मानविकी के छह विषयों में प्रवेश परीक्षा रद्द करने के कदम के विरोध में छात्र संघ के एक धड़े ने उनका घेराव किया हुआ था.
एएफएसयू की अध्यक्ष सोमाश्री चौधरी ने बताया , ‘‘ हमनें कल रात 11 बजकर करीब 45 मिनट पर कुलपति और कार्यकारी परिषद के अन्य सदस्यों को जाने की इजाजत दे दी लेकिन मुख्य प्रशासनिक इमारत अरबिंदो भवन के सामने हमारा धरना तब तक जारी रहेगा जब तक परिषद प्रवेश परीक्षा रद्द करने का अपना फैसला वापस नहीं ले लेती.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










