ePaper

कोलकाता की बस रांची के पास दुर्घटनाग्रस्त, खलासी की मौत, 12 लोग गंभीर रूप से जख्मी

Updated at : 05 Jul 2018 6:24 AM (IST)
विज्ञापन
कोलकाता की बस रांची के पास दुर्घटनाग्रस्त, खलासी की मौत, 12 लोग गंभीर रूप से जख्मी

कोलकाता/रांची/तमाड़ : कोलकाता से झारखंड जा रही बस रांची के पास तमाड़ में दुर्घटनाग्रस्त हो गयी. इसमें एक व्यक्ति की मौत हो गयी और 12 गंभीर रूप से घायल हो गये. सामान्य रूप से घायल लोगों को अन्य वाहन से उनके घर भेज दिया गया. बताया जाता है कि रांची जिला के तमाड़ थाना क्षेत्र […]

विज्ञापन
कोलकाता/रांची/तमाड़ : कोलकाता से झारखंड जा रही बस रांची के पास तमाड़ में दुर्घटनाग्रस्त हो गयी. इसमें एक व्यक्ति की मौत हो गयी और 12 गंभीर रूप से घायल हो गये. सामान्य रूप से घायल लोगों को अन्य वाहन से उनके घर भेज दिया गया.
बताया जाता है कि रांची जिला के तमाड़ थाना क्षेत्र के रुगड़ी हाइस्कूल के पास रांची-टाटा राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 33 पर बुधवार सुबह एक यात्री बस अनियंत्रित होकर 15 फीट नीचे खाई में गिर गयी. इसमें सान्या बस के नीचे दब जाने से बस के खलासी की मौत हो गयी. बस में 45 यात्री सवार थे.
बताया जाता है कि कोलकाता से आ रही तेज रफ्तार यात्री बस की छत पर भारी मात्रा में सामान लदा हुआ था और इस कारण से ये बस पूरे रास्ते अनियंत्रित रूप से चलते हुए वहां पहुंची थी. तमाड़ में एक ऑटो को टक्कर मारने के बाद अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पुलिया के नीचे पलट गयी.
घटनास्थल पर ही सान्या बस के खलासी की मौत हो गयी. बस के पुलिया से गिरते ही यात्रियों में चीख-पुकार मच गयी. लोगों की चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग दौड़े और बस में फंसे यात्रियों को निकालना शुरू कर दिया. हाइवे पेट्रोलिंग और तमाड़ थाना की पुलिस को भी दुर्घटना की सूचना दी गयी.
बुंडू अस्पताल से एंबुलेंस मंगाये गये और घायल यात्रियों को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया. दुर्घटना में मामूली रूप से घायल लोगों को स्थानीय बुंडू अस्पताल में इलाज के बाद छोड़ दिया गया. वहीं, गंभीर रूप से घायल लोगों को इलाज के लिए रांची के रिम्स भेज दिया गया है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola