तालडांगा में अधेड़ की मौत पर राजनीति
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 04 Jul 2018 3:19 AM
विज्ञापन
कोलकाता/मुर्शिदाबाद : मुर्शिदाबाद जिले के तालडांगा में एक तालाब से 52 वर्षीय एक व्यक्ति के शव को लेकर राजनीति शुरू हो गयी है. भाजपा ने उसे अपना सदस्य बताया है और अधेड़ की हत्या का आरोप लगाया है. जबकि भाजपा के इन आरोपों को मुख्यमंत्री ने खारिज कर दिया है. एक पुलिस अधिकारी ने बताया […]
विज्ञापन
कोलकाता/मुर्शिदाबाद : मुर्शिदाबाद जिले के तालडांगा में एक तालाब से 52 वर्षीय एक व्यक्ति के शव को लेकर राजनीति शुरू हो गयी है. भाजपा ने उसे अपना सदस्य बताया है और अधेड़ की हत्या का आरोप लगाया है. जबकि भाजपा के इन आरोपों को मुख्यमंत्री ने खारिज कर दिया है. एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि धोरमो हाजरा का शव तालडांगा इलाका स्थित उसके गांव के पास एक तालाब से बरामद किया गया. उसके हाथ बंधे हुए थे.
अधिकारी ने बताया कि यह व्यक्ति रविवार से लापता था. उन्होंने बताया कि पुलिस ने घटना की जांच शुरू कर दी है लेकिन अब तक कोई गिरफ्तारी नहीं हुई है. हाजरा की मौत के बाद राजनीतिक आरोप – प्रत्यारोप का दौर शुरू हो गया है. भाजपा ने तृणमूल कांग्रेस पर उसकी हत्या की साजिश रचने का आरोप लगाया है हालांकि, ममता बनर्जी नीत पार्टी ने आरोप को खारिज कर दिया है.
भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने एक ट्वीट में कहा कि तृणमूल कांग्रेस ने मानवता को एक बार फिर शर्मशार कर दिया. एक और भाजपा कार्यकर्ता की बर्बर तरीके से हत्या कर दी गयी. ममता के शासन में पश्चिम बंगाल, हिंसा और बर्बरता की स्थली बन गया है. पूरी भाजपा दुख की इस घड़ी में धोरमो हाजरा के परिवार के साथ खड़ी है. मेरी गहरी संवेदनाएं हैं.
भाजपा ने इससे पहले भी राज्य में अपने तीन समर्थकों की हत्या होने का दावा किया था. पश्चिम बंगाल भाजपा महासचिव सायंतन बसु ने कहा कि उन्होंने मुकुल राय के साथ केंद्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह से मुलाकात की और घटना को लेकर उनसे शिकायत की. बसु ने कहा कि हमने राजनाथजी को घटना के बारे में सूचित किया है. यह शर्मनाक है कि तृणमूल ने राजनीतिक प्रतिद्वंद्वियों के नाश की अपनी नीति शुरू की है.
उन्होंने दावा किया कि पिछले कुछ साल से तृणमूल हाजरा के परिवार के सदस्यों को निशाना बना रही थी और कुछ दिन पहले एक झूठे मामले में उनके भाई को गिरफ्तार किया गया था. भाजपा के जिला अध्यक्ष (उत्तर) गौरी शंकर घोष ने आरोप लगाया कि पंचायत चुनावों के दौरान से हाजरा को तृणमूल के गुंडों से धमकियां मिल रही थीं हालांकि तृणमूल ने इन सभी आरोपों को खारिज किया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










