नीति आयोग की बैठक में भाग लेने दिल्ली पहुंचीं ममता, गैर भाजपाई मुख्यमंत्रियों संग की बैठक

कोलकाता : इच्छा नहीं होने के बावजूद नीति आयोग की बैठक में हिस्सा लेने शनिवार को ही ममता बनर्जी दिल्ली पहुंच गयी. लोग कयास लगा रहे हैं कि संभवत: इस सरकार के कार्यकाल में यह अंतिम बैठक होने जा रही है. रविवार को बैठक होगी. इसके पहले नीति आयोग की बैठक में पश्चिम बंगाल से […]
कोलकाता : इच्छा नहीं होने के बावजूद नीति आयोग की बैठक में हिस्सा लेने शनिवार को ही ममता बनर्जी दिल्ली पहुंच गयी. लोग कयास लगा रहे हैं कि संभवत: इस सरकार के कार्यकाल में यह अंतिम बैठक होने जा रही है. रविवार को बैठक होगी. इसके पहले नीति आयोग की बैठक में पश्चिम बंगाल से हिस्सा लेने के लिए ममता बनर्जी ने राज्य के वित्तमंत्री अमित मित्रा को भेजा था. लेकिन नीति आयोग की बैठक में केवल मुख्यमंत्री ही शामिल हो सकते हैं. इसलिए अमित मित्रा को बैठक में शामिल नहीं किया गया था. इस बारभी ममता बनर्जी नहीं जाना चाहती थी. लेकिन कई राज्यों के मुख्यमंत्रियों के अनुरोध पर वह दिल्ली पहुंची.
कयास लगाया जा रहा है कि गैर भाजपाई सभी मुख्यमंत्री साल 2019 में होने वाले लोकसभा चुनाव के लिए रणनीति बना रहे हैं. इसके लिए विभिन्न पहलुओं पर चर्चा हो रही है. इस बीच कांग्रेस की तरफ से आयी खबर ने फेडरल फ्रंट को लेकर दिक्कत पैदा कर दी है. खबर के मुताबिक कांग्रेस 250 सीटों पर चुनाव लड़ेगी. इस विषय पर भी बैठक में चर्चा हुई. हालांकि ममता बनर्जी इस बात पर पहले की तरह ही इस बार भी जोर दे रही हैं कि जिस राज्य में जो पार्टी मजबूत स्थिति में है, उसके नेतृत्व में बाकी लोग चुनाव लड़ेंगे. हालांकि आधिकारिक रूप से अभी कोई कुछ कहने को तैयार नहीं हैं. अलबत्ता वामपंथी मुख्यमंत्री के साथ ममता बनर्जी की बैठक राजनैतिक गलियारे में चर्चा का विषय बन गयी है, क्योंकि फेडरल फ्रंट में शामिल होने की बात अगर विजयन करते हैं तो पश्चिम बंगाल में वामपंथी क्या ममता बनर्जी के नेतृत्व में चुनाव लड़ेंगे ?
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




