कोलकाता में भाजपा पार्टी तलाश रही है दफ्तर, हाइटेक होगा नया ऑफिस

Updated at : 14 Jun 2018 5:02 AM (IST)
विज्ञापन
कोलकाता में भाजपा पार्टी तलाश रही है दफ्तर, हाइटेक होगा नया ऑफिस

आधुनिक सुविधाओं के साथ सभागार, नेता व कार्यकर्ताओं के लिए होगी आराम करने की जगह कोलकाता : पश्चिम बंगाल में भाजपा के तेजी से पांव पसारने के साथ ही पार्टी की प्रदेश इकाई अगले आम चुनावी की तैयारियों के मद्देनजर कोलकाता और राज्य के अन्य हिस्सों में विशाल और संसाधनों से युक्त नये कार्यालयों की […]

विज्ञापन
आधुनिक सुविधाओं के साथ सभागार, नेता व कार्यकर्ताओं के लिए होगी आराम करने की जगह
कोलकाता : पश्चिम बंगाल में भाजपा के तेजी से पांव पसारने के साथ ही पार्टी की प्रदेश इकाई अगले आम चुनावी की तैयारियों के मद्देनजर कोलकाता और राज्य के अन्य हिस्सों में विशाल और संसाधनों से युक्त नये कार्यालयों की तलाश में जुटी है.
अगले साल होनेवाले लोकसभा चुनावों के मद्देनजर मध्य कोलकाता में 6 मुरलीधर सेन स्ट्रीट स्थित अपने राज्य मुख्यालय को नजदीक के ही एक बड़े स्थान पर स्थानांतरित करने की योजना बना रही है. जिस बिल्डिंग में भाजपा नया दफ्तर बनाने जा रही है, उसके मालिक के साथ कई दौर की बातचीत हो गयी है. बातचीत सकारात्मक रही है.
भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष दिलीप घोष ने मीडिया से कहा : हम पार्टी के नये कार्यालयों के लिए जिलों और शहर में नये स्थानों की तलाश कर रहे हैं. कुछ जिलों में कार्यालय बन गये हैं और कुछ अन्य स्थानों पर काम चल रहा है.
उन्होंने कहा : लोकसभा चुनावों के मद्देनजर कोलकाता में हम पार्टी के कार्यालय के समीप एक नया स्थान किराये पर लेने की योजना बना रहे हैं. मौजूदा समय में पार्टी 36 संगठनात्मक जिलों में बंटी है. पार्टी के वरिष्ठ नेताओं के अनुसार सभी संगठनात्मक जिलों और मंडल स्तरों पर नये कार्यालय बनाये जायेंगे.
भाजपा के प्रदेश महासचिव सुभाष सरकार ने कहा : माकपा और तृणमूल कांग्रेस के पास मंडल स्तर पर जैसे कार्यालय हैं. वैसे हमारे पास जिला स्तर पर भी नहीं हैं. लेकिन हम नये कार्यालय बनाने या किराये पर लेने की योजना बना रहे हैं. देखते हैं क्या होता है.
वरिष्ठ भाजपा नेताओं के अनुसार, पार्टी नये कार्यालयों को डेस्कटॉप और लैपटॉप कंप्यूटरों, वाइफाइ कनेक्शनों तथा इ-लाइब्रेरी से लैस करना चाहती है. साथ ही उनमें बड़े कांफ्रेंस सभागार चाहती है, जिसमें कम से कम 200-250 लोग बैठ सकें तथा पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं के लिए विश्राम कक्ष भी हो. कोलकाता के नये मुख्यालय में नयी दिल्ली के आलाकमान तथा जिला इकाई नेतृत्व के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंस की सुविधाएं भी होंगी.
रैलियों और आंदोलनों की बढ़ती संख्या को देखते हुए पार्टी ने नेताओं के सुगम आवागमन के लिए हर संगठनात्मक जिले के लिए नयी कारों को खरीदने का भी फैसला किया है. भाजपा नेतृत्व जिला और मंडल स्तर के आयोजकों को मोटरसाइकिल दे ने की भी योजना बना रहा है. भाजपा पश्चिम बंगाल में अपने पैर जमा रही है.
वर्तमान में पार्टी के पास राज्य में महज दो लोकसभा सीटें हैं. राज्य में हाल में हुए उपचुनावों और पंचायत चुनावों में भाजपा तृणमूल कांग्रेस के खिलाफ मुख्य विपक्षी दल बनकर उभरी है.
हालांकि अभी उसे सत्तारूढ़ पार्टी को चुनौती देने के लिए लंबा सफर तय करना है. लेकिन पंचायत चुनावों और हाल के उपचुनावों में भाजपा जिस तरह से नंबर दो की हैसियत में आयी है और पार्टी के साथ लोगों की जुड़ने की संख्या बढ़ी है, उसे देखते हुए प्रदेश और केंद्रीय नेताओं को हौसला बुलंद हैं.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Tags

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola