राज्य सरकार देगी बड़ा सौगात, तीन हजार कर्मचारियों को मिलेगी नौकरी, विभिन्न विभागों में होगी नियुक्ति
Updated at : 05 Jun 2018 1:43 AM (IST)
विज्ञापन

कोलकाता : राज्य सरकार विभिन्न विभागों में लगभग तीन हजार पदों पर नियुक्ति करेगी. राज्य सचिवालय नबान्न भवन में मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के नेतृत्व में हुई राज्य मंत्रिमंडल की बैठक में इस पर विचार किया गया. नबान्न से प्राप्त जानकारी के अनुसार राज्य मंत्रिमंडल की बैठक में कुल 13 मुद्दों पर चर्चा हुई. इनमें कॉलेज […]
विज्ञापन
कोलकाता : राज्य सरकार विभिन्न विभागों में लगभग तीन हजार पदों पर नियुक्ति करेगी. राज्य सचिवालय नबान्न भवन में मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के नेतृत्व में हुई राज्य मंत्रिमंडल की बैठक में इस पर विचार किया गया. नबान्न से प्राप्त जानकारी के अनुसार राज्य मंत्रिमंडल की बैठक में कुल 13 मुद्दों पर चर्चा हुई. इनमें कॉलेज के साथ-साथ विभिन्न विभागों में नियुक्ति को लेकर भी विचार-विमर्श हुआ.
उल्लेखनीय है कि पंचायत चुनाव के कारण राज्य की विकासमूलक योजनाएं लगभग ठप थीं. इसके साथ ही राज्य के विभिन्न विभागों व निगमों में नियुक्तियां भी बंद थीं. सूत्रों के अनुसार, मुख्यमंत्री ने अनौपचारिक रूप से शिक्षा, स्वास्थ्य, गृह, प्राणी संपद विभाग सहित विभिन्न विभागों में कर्मचारियों की नियुक्ति पर सहमति दे दी है. मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के निर्देश पर विभिन्न विभागों में रिक्त पदों की सूची बनायी गयी है. उस सूची के अनुरूप नियुक्ति की प्रक्रिया शुरू होगी. सोमवार को मंत्रिमंडल की बैठक में भी विभागों में नियुक्तियों को लेकर विस्तृत चर्चा हुई.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




