चुनाव प्रक्रिया में गड़बड़ियों को उजागर करने वालों की पहचान सुरक्षित रखी जायेगी : रावत

कोलकाता : मुख्य चुनाव आयुक्त ओ पी रावत ने कहा है कि निर्वाचन प्रक्रिया से जुड़ी गड़बड़ियों और गलत तौर तरीकों को आयोग के मोबाइल एप के जरिये उजागर करने वालों की पहचान को सुरक्षित रखा जायेगा. हाल ही में आयोग द्वारा पायलट प्रोजेक्ट के रूप में शुरू किये गये मोबाइल एप के जरिये कर्नाटक […]
कोलकाता : मुख्य चुनाव आयुक्त ओ पी रावत ने कहा है कि निर्वाचन प्रक्रिया से जुड़ी गड़बड़ियों और गलत तौर तरीकों को आयोग के मोबाइल एप के जरिये उजागर करने वालों की पहचान को सुरक्षित रखा जायेगा. हाल ही में आयोग द्वारा पायलट प्रोजेक्ट के रूप में शुरू किये गये मोबाइल एप के जरिये कर्नाटक विधानसभा चुनाव के दौरान गड़बड़ियों की 780 शिकायतें मिली थीं .
रावत ने बताया कि वीडियो फॉर्मेट में इन शिकायतों की जांच की जा रही है. उन्होंने बताया ‘‘ आयोग को वीडियो के जरिये ये शिकायतें भेजने वालों की पहचान उजागर न हो , इसके लिये हम हर संभव कदम उठायेंगे. ” आज यहां एक कार्यक्रम में हिस्सा लेने आये रावत ने कहा कि यह मोबाइल एप चुनाव में गड़बड़ियों की आयोग से सबूत सहित शिकायत करने के लिये आम आदमी को अधिकार संपन्न बनाता है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




