हिंसा पर केंद्र ने फिर मांगी रिपोर्ट, पहली रिपोर्ट को केंद्र सरकार ने बताया 'अधूरा'

कोलकाता/नयी दिल्ली : केंद्र सरकार ने पश्चिम बंगाल में पंचायत चुनाव में हिंसा के ब्यौरे को बुधवार को अधूरा बताया और प्रदेश सरकार से दूसरी रिपोर्ट भेजने को कहा. यह जानकारी केंद्रीय गृह विभाग के वरिष्ठ अधिकारी ने दी. गौरतलब है कि केंद्र सरकार ने राज्य में सोमवार को हुए चुनाव में भारी हिंसा के […]
कोलकाता/नयी दिल्ली : केंद्र सरकार ने पश्चिम बंगाल में पंचायत चुनाव में हिंसा के ब्यौरे को बुधवार को अधूरा बताया और प्रदेश सरकार से दूसरी रिपोर्ट भेजने को कहा. यह जानकारी केंद्रीय गृह विभाग के वरिष्ठ अधिकारी ने दी. गौरतलब है कि केंद्र सरकार ने राज्य में सोमवार को हुए चुनाव में भारी हिंसा के बाद रिपोर्ट भेजने को कहा था. उसके दो दिन बाद यह रिपोर्ट भेजी गयी है. चुनावी हिंसा में 24 से ज्यादा लोग मारे गये थे. एक अधिकारी ने कहा कि केंद्रीय गृह मंत्रालय ने पश्चिम बंगाल सरकार से कहा है कि वह चुनावी हिंसा के बारे में विस्तृत रिपोर्ट भेजे, क्योंकि राज्य द्वारा भेजी गयी पहली रिपोर्ट ‘अधूरी’ है.
उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार से उन परिस्थिति के बारे में ब्योरा मांगा गया था, जिनमें हिंसा हुई. इसके साथ ही शांति बहाल करने तथा हिंसा में शामिल लोगों को दंडित करने के लिए उठाये गये कदमों का ब्योरा देने को भी कहा गया है. प्रदेश में पंचायत चुनाव के दौरान 60 हजार से ज्यादा सुरक्षाकर्मी तैनात किये गये थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




