ePaper

फेसबुक की बलि चढ़ी एक और वधु

Updated at : 04 May 2018 1:54 AM (IST)
विज्ञापन
फेसबुक की बलि चढ़ी एक और वधु

कोलकाता : जिस तरह से साेशल मीडिया ने हमारी जिंदगी में दखल कर रखा है वह धीरे-धीरे चिंताजनक स्थिति उत्पन्न करता जा रहा है. फेसबुक की वजह से ही विवाह के मात्र 19 दिनों के भीतर ही साथी मंडल 18 वर्षीय नवविवाहिता को आत्महत्या करना पड़ा. क्या थी घटना : दक्षिण 24 परगना के पैलान […]

विज्ञापन
कोलकाता : जिस तरह से साेशल मीडिया ने हमारी जिंदगी में दखल कर रखा है वह धीरे-धीरे चिंताजनक स्थिति उत्पन्न करता जा रहा है. फेसबुक की वजह से ही विवाह के मात्र 19 दिनों के भीतर ही साथी मंडल 18 वर्षीय नवविवाहिता को आत्महत्या करना पड़ा.
क्या थी घटना : दक्षिण 24 परगना के पैलान के नेपालगंज इलाके की रहने वाली साथी का विवाह महेशतला के आसुती पंचायत के कृष्णरामपुर रहने वाले शीर्षेंदू के साथ हुआ था, परंतु विवाह में साथी की सहमति नहीं थी. अपनी मृत्यु से पहले भी उसने फेसबुक जैसे सोशल मीडिया पर अपने प्रेमी के साथ एक तस्वीर साझा की थी.
शायद यही वजह थी कि उसने आत्महत्या का इरादा किया था. शीर्षेंदू के साथ उसके माता-पिता ने अपनी मर्जी से विवाह तय किया था, जिसे वह मन से मानने को तैयार नहीं थी. पुलिस ने इस संबंध में एक मामला दर्ज किया है. समाचार लिखे जाने तक इस मामले में किसी की गिरफ्तारी की सूचना नहीं है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola