येचुरी ने साधा ममता पर निशाना कहा, बंगाल में हो रही है लोकतंत्र की हत्या
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 30 Apr 2018 1:36 PM
नयी दिल्ली : माकपा महासचिव सीताराम येचुरी ने पश्चिम बंगाल में सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस पर राज्य में पंचायत चुनाव के दौरान हुयी हिंसा का हवाला देते हुये लोकतंत्र की हत्या करने का आरोप लगाया है.येचुरी ने पश्चिम बंगाल में पंचायत चुनाव में विपक्षी दलों के उम्मीदवारों को नामांकन नहीं करने देने के कारण निर्विरोध चुनाव […]
नयी दिल्ली : माकपा महासचिव सीताराम येचुरी ने पश्चिम बंगाल में सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस पर राज्य में पंचायत चुनाव के दौरान हुयी हिंसा का हवाला देते हुये लोकतंत्र की हत्या करने का आरोप लगाया है.येचुरी ने पश्चिम बंगाल में पंचायत चुनाव में विपक्षी दलों के उम्मीदवारों को नामांकन नहीं करने देने के कारण निर्विरोध चुनाव वाली सीटों की संख्या में इजाफा होने के लिये आज तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) को जिम्मेदार ठहराया . उन्होंने ट्वीट कर कहा ‘‘टीएमसी बंगाल में लोकतंत्र की हत्या कर रही है. हमारी पार्टी टीएमसी की अराजकता और सत्ता के दुरुपयोग के खिलाफ संघर्ष जारी रखेगी.’
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










