शादी का झांसा देकर बनाया अवैध संबंध, फिर करने लगा ब्लैकमेल, गिरफ्तार

Published at :26 Apr 2018 1:25 AM (IST)
विज्ञापन
शादी का झांसा देकर बनाया अवैध संबंध, फिर करने लगा ब्लैकमेल, गिरफ्तार

कोलकाता : पारिवारिक विवाद के कारण पति से अलग रह रही महिला को अपनी प्रेम जाल में फंसाकर शादी का झांसा देकर उससे शारीरिक संबंध बनाया और फिर अंतरंग पलों की कई अश्लील तस्वीरों को मोबाइल में कैद कर लिया. बाद में धोखा देकर उसे ब्लैकमेल करके 20 हजार रुपये की ठगी की. विरोध करने […]

विज्ञापन
कोलकाता : पारिवारिक विवाद के कारण पति से अलग रह रही महिला को अपनी प्रेम जाल में फंसाकर शादी का झांसा देकर उससे शारीरिक संबंध बनाया और फिर अंतरंग पलों की कई अश्लील तस्वीरों को मोबाइल में कैद कर लिया.
बाद में धोखा देकर उसे ब्लैकमेल करके 20 हजार रुपये की ठगी की. विरोध करने पर सोशल साइट पर अश्लील तस्वीरों को डालने की धमकी देते हुए पीड़िता और उसके घरवालों की जमकर पिटाई की. घटना की शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है. घटना विधाननगर के राजारहाट इलाके की है.
पुलिस सूत्रों के मुताबिक गिरफ्तार युवक का नाम जसिमुद्दीन उर्फ मोनू (29) है. वह शादीशुदा है. आरोप है कि राजारहाट के रायगाछी की एक विवाहिता को अपने प्रेम जाल में फंसाकर अवैध संबंध बनाया. गत 30 सितंबर से वह लगातार उसका शारीरिक शोषण किया. विरोध करने पर आरोपी और उसके परिवारवालों ने मिलकर पीड़िता, उसकी बहन और माता की भी पिटाई की है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola