ट्रांसजेंडरों की जनगणना करायेगी ममता सरकार, वोटर कार्ड उपलब्ध कराने की योजना

Updated at : 01 Nov 2017 9:10 PM (IST)
विज्ञापन
ट्रांसजेंडरों की जनगणना करायेगी ममता सरकार, वोटर कार्ड उपलब्ध कराने की योजना

कोलकाता : वेस्ट बंगाल ट्रांसजेंडर डेवलपमेंट बोर्ड राज्य भर में ट्रांसजेंडरों की जनगणना कराने एवं उन्हें वोटर पहचान पत्र उपलब्ध कराने की योजना बना रही है, ताकि वह भी चुनावों में अपना वोट डाल सकें. बोर्ड की चेयरपर्सन एवं राज्य की महिला व शिशु कल्याण राज्य मंत्री डा. शशि पांजा ने बताया कि राज्य सरकार […]

विज्ञापन

कोलकाता : वेस्ट बंगाल ट्रांसजेंडर डेवलपमेंट बोर्ड राज्य भर में ट्रांसजेंडरों की जनगणना कराने एवं उन्हें वोटर पहचान पत्र उपलब्ध कराने की योजना बना रही है, ताकि वह भी चुनावों में अपना वोट डाल सकें. बोर्ड की चेयरपर्सन एवं राज्य की महिला व शिशु कल्याण राज्य मंत्री डा. शशि पांजा ने बताया कि राज्य सरकार ट्रांसजेंडरों को समाज की मुख्यधारा में लाने का प्रयास कर रही है.

मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की पहल के तहत राज्य सरकार ने इस दिशा में पहले ही कई पहल की है. ट्रांसजेंडर समुदाय के प्रतिनिधियों को दुर्गा पूजा प्रतियोगिता के दौरान बेहतरीन पंडाल चुनने के लिए गठित पैनल में जज बनाया गया था.

साथ ही सबसे बेहतह ट्रांसजेंडर-फ्रैंडली दुर्गा पूजा का पुरस्कार भी दिया गया था. इसके साथ ही राज्य सरकार राज्य के स्कूलों में अपर-प्राइमरी एवं सेकंड्री स्तरों पर ट्रांसजेंडरों पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित करने की भी योजना बना रही है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola