ePaper

दिवाली, छठ के लिए चलेगी स्पेशल ट्रेन, जानिये कब और कहां से होगी सुविधा

Updated at : 12 Oct 2017 3:14 PM (IST)
विज्ञापन
दिवाली, छठ  के लिए चलेगी स्पेशल ट्रेन, जानिये कब और कहां से होगी सुविधा

कोलकाता : दक्षिण पूर्व रेलवे (एसईआर) दिवाली और छठ पर यात्रियों की भारी भीड को देखते हुये हावडा और रांची के बीच 15 अक्तूबर से नौ जोडी विशेष ट्रेनों का संचालन करेगा. एसईआर के एक प्रवक्ता ने आज यहां कहा कि 15 अक्तूबर से 31 अक्तूबर के बीच गाडी संख्या 08627 हावडा-रांची स्पेशल प्रत्येक रविवार, […]

विज्ञापन

कोलकाता : दक्षिण पूर्व रेलवे (एसईआर) दिवाली और छठ पर यात्रियों की भारी भीड को देखते हुये हावडा और रांची के बीच 15 अक्तूबर से नौ जोडी विशेष ट्रेनों का संचालन करेगा. एसईआर के एक प्रवक्ता ने आज यहां कहा कि 15 अक्तूबर से 31 अक्तूबर के बीच गाडी संख्या 08627 हावडा-रांची स्पेशल प्रत्येक रविवार, सोमवार और मंगलवार को शाम साढे तीन बजे स्टेशन से रवाना होगी उसी रात 11 बजकर 55 मिनट पर रांची पहुंचेगी.

उन्होंने कहा कि इसी तरह गाडी संख्या 08628 रांची-हावडा स्पेशल 15 से 31अक्तूबर के बीच प्रत्येक रविवार, सोमवार और मंगलवार को रांची से सुबह पौने छह बजे रवाना होगी और उसी दिन शाम सवा तीन बजे अपने गंतव्य तक पहुंचेगी. विशेष रेलगाडी में दो वातानुकूलित कुर्सी यान (एसी चेयर कार), सात सामान्य कुर्सी यान (जनरल चेयर कार) और तीन सामान्य द्वितीय श्रेणी यान (जनरल सेकंड क्लास कोच) होंगे. प्रवक्ता ने कहा कि यह रेलगाडी खडगपुर, मिदनापुर, बिष्णुपुर, बांकुडा, अदरा, भोजुडीह, मोहुडा, चंद्रपुरा, बोकारो स्टील सिटी, झालडा और मूरी स्टेशनों पर रुकेगी.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola