ePaper

फिर टला माराडोना का कोलकाता दौरा, विश्व कप के दौरान आयेंगे भारत

Updated at : 01 Oct 2017 9:51 AM (IST)
विज्ञापन
फिर टला माराडोना का कोलकाता दौरा, विश्व कप के दौरान आयेंगे भारत

कोलकाता: अर्जेंटीना के महान फुटबाॅलर डिएगो माराडोना का कोलकाता दौरा फिर टल गया. यह तीसरी बार है, उनकादौरा टला है. अब वह फीफा अंडर-17 विश्व कप के दौरान आठ अक्तूबर को यहां आयेंगे. अगर उनका दौरा होता है, तो यह कोलकाता में फीफा विश्व कप की शुरुआत से टकरायेगा. इस दिन शहर में विश्व कप […]

विज्ञापन

कोलकाता: अर्जेंटीना के महान फुटबाॅलर डिएगो माराडोना का कोलकाता दौरा फिर टल गया. यह तीसरी बार है, उनकादौरा टला है. अब वह फीफा अंडर-17 विश्व कप के दौरान आठ अक्तूबर को यहां आयेंगे. अगर उनका दौरा होता है, तो यह कोलकाता में फीफा विश्व कप की शुरुआत से टकरायेगा. इस दिन शहर में विश्व कप के दो मैच खेले जाने हैं.

पहले मैच में चिली और इंग्लैंड की टीमें भिड़ेंगी. दूसरा मैच इराक और मैक्सिको के बीच है. माराडोना को पहले तीन अक्तूबर को कोलकाता में एक फुटबाॅल कॉनक्लेव का उद्घाटन करना था. उसके बाद उन्हें पांच अक्तूबर को मैच ऑफ यूनिटी में भाग लेना था, जिसमें क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान सौरभ गांगुली के अलावा कई अन्य सितारे भाग लेनेवाले थे.

कोलकाता में विसर्जन के दौरान घाटों की निगरानी के लिए ड्रोन, सीसीटीवी कैमरे लगाये गये

आयोजकों ने शनिवार को बताया कि फुटबॉल से जुड़ी किसी व्यस्तता के अचानक आने के कारण अब वह आठ को यहां आयेंगे. 10 अक्तूबर तक कोलकाता में रह कर अपनी प्रतिबद्धताओं को पूरा करेंगे. माराडोना ने अपने फेसबुक पेज पर स्पेनिश में लिखा, ‘मैं अधिकारियों और उन सब को को धन्यवाद देना चाहता हूं, जिनकी वजह से उनके प्रिय देश में मेरा दौरा संभव हो रहा है. जल्द मिलते हैं कोलकाता, आपको छुट्टियों की शुभकामनाएं.’

माराडोना का यह दौरा पहले 19 सितंबर को प्रस्तावित था जो टल कर दो अक्तूबर को हुआ था.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola