राजनाथ ने सिक्किम के CM से की बात, NH10 की सुरक्षा का दिया आश्वासन
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 09 Jul 2017 8:52 PM
कोलकाता. केंद्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह ने राष्ट्रीय राजमार्ग 10 की सुरक्षा को लेकर सिक्किम के मुख्यमंत्री पवन चामलिंग से बातचीत की. श्री सिंह ने ट्वीट किया कि उन्होंने श्री चामलिंग से सुरक्षा की स्थिति को लेकर बातचीत की है तथा राष्ट्रीय राजमार्ग 10 की सुरक्षा को लेकर उन्हें आश्वास्त किया है. उन्होंने कहा कि […]
कोलकाता. केंद्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह ने राष्ट्रीय राजमार्ग 10 की सुरक्षा को लेकर सिक्किम के मुख्यमंत्री पवन चामलिंग से बातचीत की. श्री सिंह ने ट्वीट किया कि उन्होंने श्री चामलिंग से सुरक्षा की स्थिति को लेकर बातचीत की है तथा राष्ट्रीय राजमार्ग 10 की सुरक्षा को लेकर उन्हें आश्वास्त किया है. उन्होंने कहा कि उन्होंने केंद्रीय गृह सचिव से कहा है कि वे पश्चिम बंगाल के गृह सचिव के साथ समन्वय रखें, ताकि राष्ट्रीय राजमार्ग 10 में पूरी तरह से सुरक्षा मुहैया करायी जा सके तथा सामान्य रूप से यातायात हो. वाहनों की आवाजाही में कोई व्यावधान नहीं हो. उन्होंने आश्वासन दिया कि केंद्र सरकार राष्ट्रीय राजमार्ग 10 में हर संभव सुरक्षा मुहैया करायेगी तथा राज्य के लोगों की समस्या को मिटाने के लिए हर संभव मदद करेगी, ताकि राज्य के लोगों को किसी प्रकार की समस्या का सामना नहीं करना पड़ा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










