पश्चिम बंगाल : ट्रक चालकों की तीन दिवसीय हड़ताल आज से

पश्चिम बंगाल : फेडरेशन के सदस्यों ने सर्वसम्मति से यह फैसला लिया था. उन्होंने कहा कि ट्रक व्यापारियों का मुनाफा घटता जा रहा है और पुलिस का अत्याचार बढ़ता जा रहा है.
पश्चिम बंगाल : फेडरेशन ऑफ वेस्ट बंगाल ट्रक ऑपरेटर्स एसोसिएशन का आज से तीन दिवसीय हड़ताल आज से शुरु हो गया है. यह जानकारी एसोसिएशन के महासचिव सजल घोष ने दी. उन्होंने बताया कि तीन दिन एसोसिएशन के ट्रक चालक राज्यभर में चक्का जाम करेंगे.
व्यापारियों और आमलोगों की बढ़ सकती है समस्या
24 अगस्त को हुई बैठक में फेडरेशन के सदस्यों ने सर्वसम्मति से यह फैसला लिया था. उन्होंने कहा कि ट्रक व्यापारियों का मुनाफा घटता जा रहा है और पुलिस का अत्याचार बढ़ता जा रहा है. हमने सरकार के सामने सात मांगें रखी है.बता दें कि दुर्गापूजा से पहले ट्रक चालकों की हड़ताल से व्यापारियों और आमलोगों की समस्या बढ़ सकती है.
ट्रक चालकों ने रखी कई मांग
- ओवरलोड पर पाबंदी
- पुलिस और प्रशासनिक उत्पीड़न बंद करना
- सड़क पर ट्रक चालकों से ऑनलाइन मुकदमों के जरिये पैसा वसूली बंद करना
- ट्रकों को 15 साल के बजाय 20 साल तक चलाने की अनुमति देना आदि शामिल
also Read : Mamata Banerjee : ममता बनर्जी का बड़ा बयान, मुझे किया जा रहा है बदनाम
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Shinki Singh
10 साल से ज्यादा के पत्रकारिता अनुभव के साथ मैंने अपने करियर की शुरुआत Sanmarg से की जहां 7 साल तक फील्ड रिपोर्टिंग, डेस्क की जिम्मेदारियां संभालने के साथ-साथ महिलाओं से जुड़े मुद्दों और राजनीति पर लगातार लिखा. इस दौरान मुझे एंकरिंग और वीडियो एडिटिंग का भी अच्छा अनुभव मिला. बाद में प्रभात खबर से जुड़ने के बाद मेरा फोकस हार्ड न्यूज पर ज्यादा रहा. वहीं लाइफस्टाइल जर्नलिज्म में भी काम करने का मौका मिला और यह मेरे लिये काफी दिलचस्प है. मैं हर खबर के साथ कुछ नया सीखने और खुद को लगातार बेहतर बनाने में यकीन रखती हूं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




