Kolkata News : डॉ राजेश गुप्ता ने कहा- जीएनआइओटी का उद्देश्य विद्यार्थियों को सही दिशा दिखाना

GNIOT Group News
Kolkata News : जीएनआइओटी का उद्देश्य विद्यार्थियों को सही दिशा दिखाना है. यह बात ग्रुप के चेयरमैन डॉ राजेश गुप्ता ने कही.
Kolkata News : जीएनआइओटी ग्रुप के चेयरमैन डॉ राजेश गुप्ता ने कहा कि, “हमारा उद्देश्य सिर्फ शिक्षा प्रदान करना नहीं है, बल्कि विद्यार्थियों को सही दिशा और संसाधन उपलब्ध कराना है, ताकि वे अपने सपनों को साकार कर सकें. कोलकाता के विद्यार्थियों में असीम संभावनाएं हैं और जीएनआइओटी उन्हें सही मंच प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध है.” ये बातें डॉ गुप्ता ने कोलकाता में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहीं.
संस्थान के सीइओ स्वदेश कुमार सिंह ने कहा कि “हमारा उद्देश्य विद्यार्थियों को रोजगार के लिए तैयार करना है. जीएनआइओटी ग्रुप प्लेसमेंट, रिसर्च और इंडस्ट्री इंटरेक्शन जैसे क्षेत्रों में लगातार नए मापदंड स्थापित कर रहा है. संस्थान के निदेशक डॉ भूपेंद्र सोम ने कहा कि, “हमारा उद्देश्य विद्यार्थियों को सिर्फ डिग्री देना नहीं है, बल्कि उन्हें एक बेहतर और सशक्त व्यक्तित्व के रूप में तैयार करना है, जो भारत को एक विकसित राष्ट्र बनाने में योगदान दे सकें.”
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By अमिताभ कुमार
अमिताभ कुमार प्रभात खबर डिजिटल में Sr. Content writer हैं. पिछले 15 साल से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं.
अमिताभ 1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है.
प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है. 📩 संपर्क : [email protected]
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










