Kolkata Metro : कोलकाता के मेट्रो स्टेशनों में अब नहीं होगा टिकट काउंटर जाने क्यों..
Published by : Shinki Singh Updated At : 27 Jul 2024 1:37 PM
Kolkata Metro : यात्रियों को इन मशीनों की मदद से टोकन, स्मार्ट कार्ड, पेपर क्यूआर कोड-आधारित टिकट खरीदना होगा.इन मशीनों की मदद से यात्री स्मार्ट कार्ड भी रिचार्ज कर सकते हैं. जरूरत पड़ने पर यात्री यूपीआई के जरिए टिकट बुक कर सकते हैं. इन तीनों स्टेशनों पर मशीनें लगाने का काम पहले ही पूरा हो चुका है.
Kolkata Metro : कोलकाता देश का पहला मेट्रो शहर है. लेकिन पिछले कुछ सालों में कर्मचारियों की कमी के कारण शहर के मेट्रो रूट दम तोड़ रहे हैं.इस बार मेट्रो सीधे कर्मचारियों की कटौती की राह पर चलने जा रही है क्योंकि, रेलवे ने 1 अगस्त से शहर की दो मेट्रो लाइनों की तीन स्टेशनों के टिकट काउंटरों को पूरी तरह से हटाने का फैसला किया है. जोका-माझेरहाट रूट के साखेरबाजार और तारातल्ला जो कि पर्पल लाइन में है व कवि सुभाष-हेमंत मुखोपाध्याय (रूबी) कॉरिडोर पर कवि सुकांत स्टेशन जो किं ओरेंज लाइन में है, इन स्टेशनों पर टिकट काउंटर अगले गुरुवार से स्थायी रूप से बंद होने जा कर रहे हैं.
बिना बुकिंग काउंटर वाला ये स्टेशन कैसा
कोलकाता मेट्रो के सूत्रों के मुताबिक, इस नियम के लागू होने के बाद इन स्टेशनों पर टोकन, नए स्मार्ट कार्ड की बिक्री, स्मार्ट कार्ड रिचार्जिंग के लिए कोई बुकिंग काउंटर नहीं खुलेगा. कोई कार्यकर्ता नहीं होगा. तो यात्री टिकट कैसे खरीद सकते हैं ? इसकी व्यवस्था मेट्रो ने की है. मेट्रोरेल द्वारा स्वचालित स्मार्ट कार्ड रिचार्ज मशीन (ASCRM) लगाई गई़ है. यात्रियों को इन मशीनों की मदद से टोकन, स्मार्ट कार्ड, पेपर क्यूआर कोड-आधारित टिकट खरीदना होगा.इन मशीनों की मदद से यात्री स्मार्ट कार्ड भी रिचार्ज कर सकते हैं. जरूरत पड़ने पर यात्री यूपीआई के जरिए टिकट बुक कर सकते हैं. इन तीनों स्टेशनों पर मशीनें लगाने का काम पहले ही पूरा हो चुका है.
क्यों बंद किये जा रहे हैं इन तीन स्टेशनों के बुकिंग काउंटर
मेट्रोरेल के अनुसार, तारातला स्टेशन पर हर रोज लगभग 70 यात्री ही आते है. जोका-माझेरहाट रूट में प्रतिदिन औसतन 220 यात्री हर रोज मेट्रो स्टेशन का इस्तेमाल करते है. साखेरबाजार में यह संख्या सिर्फ 55 लोगों की है. ऐसे में मेट्राे स्टेशन पर टिकट बुकिंग काउंटर को बंद करने का निर्णय लिया गया है. मेट्रो की ओर से यह भी बताया गया है कि मेट्रो रेलवे अधिकारी अगले 6 महीने तक स्थिति पर नजर रखेंगे और यात्रियों के फीडबैक का विश्लेषण कर स्थिति की समीक्षा कर अगला जरूरी कदम उठाया जाएगा.
Mamata Banerjee : ममता बनर्जी नीति आयोग की बैठक में होंगी शामिल, सीएम ने कहा भाजपा नेता बंगाल को..
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Shinki Singh
10 साल से ज्यादा के पत्रकारिता अनुभव के साथ मैंने अपने करियर की शुरुआत Sanmarg से की जहां 7 साल तक फील्ड रिपोर्टिंग, डेस्क की जिम्मेदारियां संभालने के साथ-साथ महिलाओं से जुड़े मुद्दों और राजनीति पर लगातार लिखा. इस दौरान मुझे एंकरिंग और वीडियो एडिटिंग का भी अच्छा अनुभव मिला. बाद में प्रभात खबर से जुड़ने के बाद मेरा फोकस हार्ड न्यूज पर ज्यादा रहा. वहीं लाइफस्टाइल जर्नलिज्म में भी काम करने का मौका मिला और यह मेरे लिये काफी दिलचस्प है. मैं हर खबर के साथ कुछ नया सीखने और खुद को लगातार बेहतर बनाने में यकीन रखती हूं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










