ePaper

Mamata Banerjee : ममता बनर्जी नीति आयोग की बैठक में होंगी शामिल, सीएम ने कहा भाजपा नेता बंगाल को..

Updated at : 26 Jul 2024 1:45 PM (IST)
विज्ञापन
Mamata Banerjee : ममता बनर्जी नीति आयोग की बैठक में होंगी शामिल, सीएम ने कहा भाजपा नेता बंगाल को..

Mamata Banerjee : ममता बनर्जी ने कहा कि वह नीति आयोग की बैठक में शामिल होंगी और अपनी बात को रखेंगी.अगर उनकी बात पर विचार नहीं किया गया तो वह आंदोलन करेंगी.

विज्ञापन

Mamata Banerjee : पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी (Mamata Banerjee) शनिवार को दिल्ली नीति आयोग की बैठक में हिस्सा ले रही हैं. एक तरफ ‘आर्थिक वंचना’ और दूसरी तरफ ‘बंगाल विभाजन’ की साजिश का आरोप लगाते हुए शुक्रवार को दिल्ली रवाना होने से पहले कोलकाता एयरपोर्ट पर खड़े होकर ममता बनर्जी ने खुद कहा कि वह विरोध जताने के लिए नीति आयोग की बैठक में शामिल हो रही हैं. ममता बनर्जी के साथ तृणमूल के अखिल भारतीय महासचिव और डायमंड हार्बर सांसद अभिषेक बनर्जी भी थे.

भाजपा नेता करना चाहते हैं बंगाल को विभाजित : सीएम

पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी ने कहा, “मैं नीति आयोग की बैठक में बंगाल के साथ हो रहे राजनीतिक भेदभाव का विरोध करूंगी. उनके मंत्रियों और भाजपा नेताओं का रवैया ऐसा है कि वे बंगाल को विभाजित करना चाहते हैं. वे आर्थिक नाकेबंदी के साथ-साथ भौगोलिक नाकेबंदी भी लगाना चाहते हैं. झारखंड, बिहार और बंगाल को बांटने के लिए अलग-अलग नेता अलग-अलग बयान दे रहे हैं. हम इसकी निंदा करते हैं. हम अपनी आवाज रिकॉर्ड करना चाहते हैं और ऐसा करने के लिए मैं वहां मौजूद रहूंगी.

दिल्ली में आज उनके कई कार्यक्रम और बैठक

ममता बनर्जी के दिल्ली में पार्टी सांसदों के साथ बैठक है. पिछले लोकसभा चुनाव में पश्चिम बंगाल में तृणमूल ने 29 सीटें जीती थीं. 29 सांसदों में कई नए चेहरे हैं.ममता उनसे भी बात करना चाहती हैं. लेकिन सिर्फ लोकसभा सांसद ही नहीं वह राज्यसभा सांसदों के साथ भी मुलाकात कर सकती हैं. इसके बाद मुख्यमंत्री का चाणक्यपुरी के बंगभवन में राष्ट्रीय मीडिया प्रतिनिधियों के साथ एक चाय समारोह में भाग लेने का कार्यक्रम है. उल्लेखनीय है कि लोकसभा सांसद सौगत रॉय ने कहा कि राजनीतिक रूप से खड़े होने में असमर्थ भाजपा इस बार पश्चिम बंगाल को कमजोर करने के उद्देश्य से बंगाल को विभाजित करने की साजिश रच रही है.जिसमें वह विफल रहेगी.

Mamata Banerjee : ममता बनर्जी आखिर आज क्यों नहीं जा रही है दिल्ली..

विज्ञापन
Shinki Singh

लेखक के बारे में

By Shinki Singh

10 साल से ज्यादा के पत्रकारिता अनुभव के साथ मैंने अपने करियर की शुरुआत Sanmarg से की जहां 7 साल तक फील्ड रिपोर्टिंग, डेस्क की जिम्मेदारियां संभालने के साथ-साथ महिलाओं से जुड़े मुद्दों और राजनीति पर लगातार लिखा. इस दौरान मुझे एंकरिंग और वीडियो एडिटिंग का भी अच्छा अनुभव मिला. बाद में प्रभात खबर से जुड़ने के बाद मेरा फोकस हार्ड न्यूज पर ज्यादा रहा. वहीं लाइफस्टाइल जर्नलिज्म में भी काम करने का मौका मिला और यह मेरे लिये काफी दिलचस्प है. मैं हर खबर के साथ कुछ नया सीखने और खुद को लगातार बेहतर बनाने में यकीन रखती हूं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola