ePaper

Mamata Banerjee : ममता बनर्जी आखिर आज क्यों नहीं जा रही है दिल्ली..

Updated at : 25 Jul 2024 2:10 PM (IST)
विज्ञापन
Mamata Banerjee : ममता बनर्जी आखिर आज क्यों नहीं जा रही है दिल्ली..

Mamata Banerjee : ममता बनर्जी शुक्रवार को भी दिल्ली जा सकती हैं. क्योंकि दिल्ली में उनके कई कार्यक्रम पहले से तय हैं. हालांकि ममता बनर्जी ने सार्वजनिक तौर पर कुछ नहीं कहा है.

विज्ञापन

Mamata Banerjee : पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी (Mamata Banerjee) को दोपहर में आज दिल्ली के लिये रवाना होना था. सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार अचानक आज वह दिल्ली नहीं जा रही हैं. वह शुक्रवार को दिल्ली जा सकती हैं. एक अन्य सूत्र का दावा है कि ममता बनर्जी अपना दिल्ली दौरा पूरी तरह रद्द कर सकती हैं. ममता बनर्जी ने दिल्ली का दौरा इसलिए रद्द कर दिया है कि उन्हें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात करनी थी, लेकिन अंत में वह मुलाकात नहीं कर पा रही है. हालांकि सूत्रों का कहना है कि वह शुक्रवार को भी दिल्ली जा सकती हैं. क्योंकि दिल्ली में उनके कई कार्यक्रम पहले से तय हैं.

नीति आयोग की बैठक में नहीं शामिल होंगे विपक्ष शासित चार राज्य के सीएम

शनिवार को नीति आयोग की बैठक होने वाली है. उस बैठक के लिए ममता बनर्जी ने कुछ दस्तावेज नीति आयोग को भी भेजा था. हालांकि, कई लोग कह रहे थे कि शायद ममता बनर्जी नीति आयोग में भाषण भी न दें. वह केवल दस्तावेज प्रस्तुत कर सकती हैं. माना जा रहा है कि यह बैठक प्रधानमंत्री मोदी की अगुवाई में होगी.लेकिन नीति आयोग की बैठक से विपक्षी खेमे में कुछ ‘विवाद’ भी पैदा हो गया है. क्योंकि कांग्रेस के मुख्यमंत्रियों ने पहले ही घोषणा कर दी है कि वे बैठक का बहिष्कार कर रहे हैं. तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन बैठक में शामिल नहीं होंगे. झारखंड और पंजाब के मुख्यमंत्री नहीं आयेंगे. ऐसे में ममता के बैठक में शामिल होने के फैसले को लेकर अटकलें और चर्चाएं चल रही थीं.

Mamata Banerjee : नीति आयोग की बैठक से पहले पीएम मोदी से मिलेंगी ममता बनर्जी

तृणमूल विपक्षी गठबंधन ‘I.N.D.I.A’ का हिस्सा

पार्टी सूत्र ने कहा, यह अभी तक ज्ञात नहीं है ममता बनर्जी कल दिल्ली जाएगी या नहीं यह कल ही पता चलेगा. तृणमूल विपक्षी गठबंधन ‘I.N.D.I.A’ का हिस्सा है. नतीजतन, विपक्षी खेमे की मुख्यमंत्री के तौर पर ममता बनर्जी उस बैठक में ‘अकेली’ रहेंगी. इसलिए वह अंततः बैठक का पूर्ण बहिष्कार करने का निर्णय ले सकती हैं. ऐसे में उन्हें दिल्ली जाने की कोई जरूरत नहीं है. वह कोलकाता में सांसदों के साथ बैठक भी कर सकते हैं. हालांकि, गुरुवार को न जाने के ममता के फैसले की तरह ही ममता बनर्जी ही तय करेंगी कि वह कब दिल्ली जाएंगी या नहीं.

संदेशखाली में पुलिस के खिलाफ सड़क पर उतरीं महिलाएं, हुई झड़प

विज्ञापन
Shinki Singh

लेखक के बारे में

By Shinki Singh

10 साल से ज्यादा के पत्रकारिता अनुभव के साथ मैंने अपने करियर की शुरुआत Sanmarg से की जहां 7 साल तक फील्ड रिपोर्टिंग, डेस्क की जिम्मेदारियां संभालने के साथ-साथ महिलाओं से जुड़े मुद्दों और राजनीति पर लगातार लिखा. इस दौरान मुझे एंकरिंग और वीडियो एडिटिंग का भी अच्छा अनुभव मिला. बाद में प्रभात खबर से जुड़ने के बाद मेरा फोकस हार्ड न्यूज पर ज्यादा रहा. वहीं लाइफस्टाइल जर्नलिज्म में भी काम करने का मौका मिला और यह मेरे लिये काफी दिलचस्प है. मैं हर खबर के साथ कुछ नया सीखने और खुद को लगातार बेहतर बनाने में यकीन रखती हूं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola