ePaper

Mamata Banerjee : नीति आयोग की बैठक से पहले पीएम मोदी से मिलेंगी ममता बनर्जी

Updated at : 23 Jul 2024 1:03 PM (IST)
विज्ञापन
Mamata Banerjee : नीति आयोग की बैठक से पहले पीएम मोदी से मिलेंगी ममता बनर्जी

Mamata Banerjee : ममता बनर्जी व प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बीच 26 जुलाई को बैठक होने की संभावना है. सुश्री बनर्जी ने पिछले साल 20 दिसंबर को संसद भवन में पीएम मोदी से मुलाकात की थी और उस दौरान सीएम ने केंद्र से राज्य के एक लाख 16 हजार करोड़ रुपये बकाये के भुगतान की मांग की थी

विज्ञापन

Mamata Banerjee : पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री सह तृणमूल सुप्रीमो ममता बनर्जी (Mamata Banerjee) 25 जुलाई को चार दिवसीय दौरे पर नयी दिल्ली जायेंगी. राज्य सचिवालय के सूत्रों के अनुसार, इस दौरान वह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में होनेवाली नीति आयोग की बैठक में शामिल होंगी. बताया गया है कि मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मिलने का समय मांगा है. पीएमओ द्वारा समय मिलने पर नीति आयोग की बैठक के पहले सीएम व पीएम के बीच बैठक होने की संभावना है. गौरतलब है कि 27 जुलाई को नीति आयोग की ‘गवर्निंग काउंसिल’ की नौवीं बैठक है.

ममता बनर्जी व प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बीच 26 जुलाई को होगी बैठक

राज्य सचिवालय सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार मुख्यमंत्री ममता बनर्जी व प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बीच 26 जुलाई को बैठक होने की संभावना है. सुश्री बनर्जी ने पिछले साल 20 दिसंबर को संसद भवन में पीएम मोदी से मुलाकात की थी और उस दौरान सीएम ने केंद्र से राज्य के एक लाख 16 हजार करोड़ रुपये बकाये के भुगतान की मांग की थी, लेकिन प्रधानमंत्री के आश्वासन के बावजूद केंद्र ने अब तक राज्य का बकाया नहीं दिया है. करीब सात महीने बाद नयी दिल्ली में एक बार फिर पीएम मोदी व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की मुलाकात होने की संभावना है.

घुसपैठियों की मदद करना चाहती हैं ममता बनर्जी : रविशंकर प्रसाद

7 महीने बाद होगी पीएम मोदी व ममता बनर्जी की मुलाकात

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पिछले साल 20 दिसंबर को संसद भवन में 1 लाख 16 हजार करोड़ रुपये बकाया की मांग लेकर पीएम मोदी से मुलाकात की थी. लेकिन प्रधान मंत्री के आश्वासन के बावजूद केंद्र ने अब तक राज्य का बकाया नहीं चुकाया. करीब सात महीने बाद राजधानी दिल्ली में एक बार फिर मोदी- ममता की मुलाकात होने जा रही है. ऐसे में राजनीतिक तौर पर यह बैठक काफी अहम मानी जा रही है.

ईडी ने संदेशखाली के बादशाह शाहजहां शेख के भाई सिराज समेत तीन को भेजा नोटिस

विज्ञापन
Shinki Singh

लेखक के बारे में

By Shinki Singh

10 साल से ज्यादा के पत्रकारिता अनुभव के साथ मैंने अपने करियर की शुरुआत Sanmarg से की जहां 7 साल तक फील्ड रिपोर्टिंग, डेस्क की जिम्मेदारियां संभालने के साथ-साथ महिलाओं से जुड़े मुद्दों और राजनीति पर लगातार लिखा. इस दौरान मुझे एंकरिंग और वीडियो एडिटिंग का भी अच्छा अनुभव मिला. बाद में प्रभात खबर से जुड़ने के बाद मेरा फोकस हार्ड न्यूज पर ज्यादा रहा. वहीं लाइफस्टाइल जर्नलिज्म में भी काम करने का मौका मिला और यह मेरे लिये काफी दिलचस्प है. मैं हर खबर के साथ कुछ नया सीखने और खुद को लगातार बेहतर बनाने में यकीन रखती हूं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola