ePaper

दक्षिण पूर्व रेलवे के महाप्रबंधक ने हावड़ा-रांची वंदे भारत एक्सप्रेस का किया निरीक्षण

Updated at : 22 Jul 2024 1:27 AM (IST)
विज्ञापन
दक्षिण पूर्व रेलवे के महाप्रबंधक ने हावड़ा-रांची वंदे भारत एक्सप्रेस का किया निरीक्षण

दक्षिण पूर्व रेलवे के महाप्रबंधक अनिल कुमार मिश्रा ने शनिवार को हावड़ा-रांची वंदे भारत एक्सप्रेस का निरीक्षण किया.

विज्ञापन

कोलकाता. दक्षिण पूर्व रेलवे के महाप्रबंधक अनिल कुमार मिश्रा ने शनिवार को हावड़ा-रांची वंदे भारत एक्सप्रेस का निरीक्षण किया. इस दौरान महाप्रबंधक ने ट्रेन से ही हावड़ा-खड़गपुर सेक्शन का भी निरीक्षण किया. महाप्रबंधक ने इस दौरान हावड़ा-रांची वंदे भारत एक्सप्रेस के यात्रियों से बात कर वंदे भारत में सफर के अनुभवों के बारे में जानकारी ली. श्री मिश्रा ने निरीक्षण के दौरान यात्रियों से ट्रेन की साफ-सफाई और भोजन के बारे में भी जानकारी ली. महाप्रबंधक ने कर्मचारियों से बातचीत कर उन्होंने सेवा में सुधार के लिए कुछ उपाय सुझाए. श्री मिश्रा ने निरीक्षण के दौरान चालक दल के सदस्यों से भी बातचीत की. निरीक्षण के दौरान दक्षिण पूर्व रेलवे के वरिष्ठ अधिकारी भी मौजूद रहे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola