गैस सिलिंडर में आग, अफरातफरी

Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 20 Jul 2024 1:17 AM

विज्ञापन

घर की गृहिणी ने बताया कि सुबह जब उनके पति गैस सिलेंडर बदल रहे थे तब न जाने कैसे सिलेंडर में आग लग गयी.

विज्ञापन

आसनसोल. रेलपार इलाके के डिपोपाड़ा में दुर्गा मंदिर के निकट जयंत दत्त चौधरी नामक व्यक्ति के घर में गैस सिलेंडर में आग लगने से इलाके में अफरा तफरी मच गयी. सुबह जब नया गैस सिलेंडर लगाया जा रहा था तब अचानक लीकेज की वजह से सिलेंडर में आग लग गयी. जिससे घर के लोगों में हड़कंप मच गया. घर की गृहिणी ने बताया कि सुबह जब उनके पति गैस सिलेंडर बदल रहे थे तब न जाने कैसे सिलेंडर में आग लग गयी. इसके बाद आसपास के लोगों को खबर दी गयी. घटना की जानकारी पाकर निगम चेयरमैन अमरनाथ चटर्जी भी पहुंचे और दमकल को घटना की सूचना दी. दमकल विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि गैस सिलेंडर में आग लगने की सूचना मिलने पर वे तुरंत रवाना हो गये. उन्होंने बताया कि फोन पर उन्होंने परिवार के लोगों को उन्होंने जलते हुए गैस सिलेंडर पर बोरा भिगोकर लपेटने की हिदायत दी. परिवार के लोगों ने वैसा ही किया, जिससे आग बुझ गयी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola