हासनाबाद : भाजपा नेता के भाई के घर में विस्फोट, महिला जख्मी
Author Prabhat khabar news desk
Updated:
विज्ञापन

त्तर 24 परगना के हासनाबाद थानांतर्गत दक्षिण शिमुलिया कालीबाड़ी इलाके में भाजपा नेता के भाई दिलीप दास के घर में विस्फोट की घटना हुई
विज्ञापन
बशीरहाट . उत्तर 24 परगना के हासनाबाद थानांतर्गत दक्षिण शिमुलिया कालीबाड़ी इलाके में भाजपा नेता के भाई दिलीप दास के घर में विस्फोट की घटना हुई. इससे इलाके में हड़कंप मच गया. घटना में दिलीप की पत्नी घायल हो गयी. पुलिस ने किया घर को सील हासनाबाद थाने की पुलिस ने घर को सील कर दिया है. जानकारी के मुताबिक, जख्मी महिला का नाम श्यामली दास है. बताया गया है कि 11 बजे के करीब वह खाना बना रही थी. तभी जोरदार विस्फोट हुआ, इसमें वह जख्मी हो गयी है.
आरोप- प्रत्यारोप का दौर शुरू
इधर, तृणमूल नेता का दावा है कि भाजपा नेता के भाई के घर में बम रखे होने के कारण ही विस्फोट हुआ है. इधर, इसे लेकर तृणमूल नेता कुणाल घोष ने सोशल मीडिया में एक पोस्ट किया है, जिसमें भाजपा पर निशाना साधा है. उन्होंने पोस्ट किया है कि भाजपा नेता के भाई के घर में बम विस्फोट हुआ है. स्थानीय लोग दावा कर रहे है कि घर में बम रखे हुए थे और गर्मी के कारण उसमें विस्फोट हो गया. वहीं, भाजपा नेताओं का दावा है कि तृणमूल के लोगों ने उनके घर में बम रख दिये थे, जिसमें विस्फोट हो गया. हासनाबाद थाने की पुलिस मामले की जांच कर रही है कि आखिर कैसा विस्फोट था. पुलिस ने घर को सील कर दिया है. इधर, खबर पाकर मौके पर सीआइडी का बम स्क्वाड भी वहां पहुंचा.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










