ePaper

Abhijit Ganguly : चुनाव आयोग ने पूर्व जस्टिस अभिजीत गांगुली के चुनाव प्रचार पर लगाई रोक, जानें पूरा मामला

Updated at : 21 May 2024 2:15 PM (IST)
विज्ञापन
Abhijit Ganguly : चुनाव आयोग ने पूर्व जस्टिस अभिजीत गांगुली के चुनाव प्रचार पर लगाई रोक, जानें पूरा मामला

Abhijit Ganguly : चुनाव आयोग ने मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणी के लिए भाजपा के तमलुक उम्मीदवार अभिजीत गांगुली की कड़ी निंदा की है.

विज्ञापन


Abhijit Ganguly : पश्चिम बंगल में चुनाव आयोग ने पूर्व जस्टिस अभिजीत गंगोपाध्याय (Abhijit Ganguly) के चुनाव प्रचार पर रोक लगा दी है. वह 24 घंटे प्रचार नहीं कर सकते. तृणमूल ने चुनाव आयोग में शिकायत दर्ज कर आरोप लगाया था कि मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर अभिजीत गांगुली ने सार्वजनिक रैली में उन पर टिप्पणी की थी. अभिजीत के प्रचार पर मंगलवार शाम 5 बजे से 24 घंटे के लिए रोक लगा दी गई है. चुनाव आयोग ने मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणी के लिए भाजपा के तमलुक उम्मीदवार अभिजीत गांगुली की कड़ी निंदा की है.

चुनाव आयोग ने अभिजीत गांगुली को भेजा था नोटिस

चुनाव आयोग ने 17 मई को एक सार्वजनिक बैठक में ममता बनर्जी पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने के लिये अभिजीत गांगुली को नोटिस भेजा था. इसमें कहा गया कि अगर भाजपा प्रत्याशी जवाब नहीं देंगे तो एकपक्षीय कार्रवाई की जाएगी. अभिजीत गांगुली ने सोमवार यानि की 20 मई को आयोग को जवाब दिया. आयोग ने उस जवाब पर गौर किया है.

Mamata Banerjee : ममता बनर्जी ने कसा तंज, नंदीग्राम में लोडशेडिंग व गड़बड़ी कर जीता चुनाव, आज नहीं तो कल लूंगी ‘बदला’

चुनावी आचार संहिता का किया उल्लंघन

सूत्रों के मुताबिक, जवाब पढ़ने के बाद भी उन्हें लगा कि अभिजीत गांगुली ने ममता बनर्जी पर आपत्तिजनक टिप्पणी की है और ऐसा करके उन्होंने चुनावी आचार संहिता का उल्लंघन किया. इसके अलावा भारतीय समाज और संविधान में भी महिलाओं का विशेष स्थान है. उनके साथ सम्मानपूर्वक व्यवहार किया जाता है. इसीलिए राज्य की विभिन्न संस्थाएं नारी के सम्मान की रक्षा के लिए सदैव प्रयत्नशील रहती हैं.

ममता बनर्जी के खिलाफ लड़ेंगे, तो पलटवार को तैयार रहना होगा : अर्जुन

तृणमूल ने अभिजीत गांगुली पर लगाये थे कई आरोप

तमलुक से भाजपा उम्मीदवार अभिजीत गांगुली के खिलाफ तृणमूल ने चुनाव आयोग का दरवाजा खटखटाया था और उन पर मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के बारे में ‘अशोभनीय’ टिप्पणी करने का आरोप लगाया था. तृणमूल ने दावा किया कि पूर्व न्यायाधीश ने मुख्यमंत्री पर ‘अशोभनीय’ भाषा में हमला किया है. उन्होंने चुनावी आचार संहिता का उल्लंघन किया. इसलिए आयोग को तुरंत उनके खिलाफ आपराधिक मामला दायर करना चाहिए. भाजपा उम्मीदवार को किसी भी सार्वजनिक बैठक, रोड-शो या निजी साक्षात्कार में भाग लेने से प्रतिबंध लगाया जाना चाहिए. जिसके बाद चुनाव आयोग की ओर से कार्रवाई की गई है.

JP Nadda : जेपी नड्डा ने कहा, ममता बनर्जी के कार्यों से ऐसा लगता है कि वे हमेशा रहती हैं अस्थिर

विज्ञापन
Shinki Singh

लेखक के बारे में

By Shinki Singh

10 साल से ज्यादा के पत्रकारिता अनुभव के साथ मैंने अपने करियर की शुरुआत Sanmarg से की जहां 7 साल तक फील्ड रिपोर्टिंग, डेस्क की जिम्मेदारियां संभालने के साथ-साथ महिलाओं से जुड़े मुद्दों और राजनीति पर लगातार लिखा. इस दौरान मुझे एंकरिंग और वीडियो एडिटिंग का भी अच्छा अनुभव मिला. बाद में प्रभात खबर से जुड़ने के बाद मेरा फोकस हार्ड न्यूज पर ज्यादा रहा. वहीं लाइफस्टाइल जर्नलिज्म में भी काम करने का मौका मिला और यह मेरे लिये काफी दिलचस्प है. मैं हर खबर के साथ कुछ नया सीखने और खुद को लगातार बेहतर बनाने में यकीन रखती हूं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola