ePaper

शेख शाहजहां के करीबी व्यवसायी को ईडी ने किया था तलब, व्यवसाय एवं बैंक से जुड़े कागजात के साथ पहुंची बेटी

Updated at : 26 Feb 2024 6:27 PM (IST)
विज्ञापन
ED

ED

ईडी सूत्रों के मुताबिक, कुछ महीने पहले नजत पुलिस स्टेशन में शेख शाहजहां के नाम से आयात-निर्यात से जुड़ी एक शिकायत दर्ज करायी गई थी. इसे देखते हुए ईडी ने शाहजहां के कई करीबियों के घरों पर छापेमारी की.

विज्ञापन

कोलकाता, विकास कुमार गुप्ता : पश्चिम बंगाल के उत्तर 24 परगना के संदेशखाली (Sandeshkhali) की जनता इन दिनों वहां के बादशाह शेख शाहजहां के अत्याचार से परेशान है, आये दिन वहां की महिलाएं उनकी गिरफ्तारी की मांग कर रही हैं, इधर, इस मामले में शाहजहां के करीबी कारोबारी पर ईडी की टीम शिकंजा कसने की तैयारी कर रही है. ईडी ने नोटिस भेजकर पूछताछ के लिए उक्त कारोबारी अरुण सेनगुप्ता को पूछताछ के लिए सोमवार को ईडी दफ्तर बुलाया गया था. तय समय बीतने के बावजूद वह ईडी दफ्तर नहीं पहुंचे. उनके बजाय, उनकी बेटी अपने वकील के साथ पिता के कारोबार एवं बैंक से जुड़े दस्तावेजों के साथ ईडी उपस्थित हुई. करीब 2 घंटे से ज्यादा समय तक वह ईडी दफ्तर में थी. सूत्रों के मुताबिक उन्होंने इस दौरान लेनदेन से जुड़ी जानकारी ईडी दफ्तर को दी.

वकील संग ईडी दफ्तर पहुंची बेटी

ईडी सूत्रों का कहना है कि वह अपने वकील के साथ सोमवार को ईडी दफ्तर पहुंची थी. उन्होंने ईडी दफ्तर में अधिकारियों द्वारा मांगे गये कई कागजातों के बारे में उन्हें जानकारी दी. उन्होंने कहा कि पिता की उम्र काफी ज्यादा है, इसके कारण वह ईडी दफ्तर नहीं आ सकते हैं. इसके कारण पिता के बजाय वह (बेटी) ईडी दफ्तर मांगे गये कागजातों के साथ आयी है.बताया जा रहा है कि अरुण सेनगुप्ता विराटी में रहते हैं, वह मूलत: चिंगड़ी मछली के निर्यात के कारोबार से जुड़े हैं.

इम्पोर्ट-एक्सपोर्ट के धंधे से जुड़े हैं व्यवसायी

ईडी ने इसके पहले गत शुक्रवार को उनके घर पर छापेमारी की थी. बताया गया है कि 70 वर्षीय यह कारोबारी शेख शाहजहां के काफी करीबी हैं. इस कारोबारी के नाम पर कई जगहों पर मछली फार्म और मछली प्रसंस्करण इकाइयां हैं. उनकी एक आयात-निर्यात कंपनी भी है, जिसके कथित तौर पर अरुण निदेशक हैं. ईडी सूत्रों के मुताबिक, कुछ महीने पहले नजत पुलिस स्टेशन में शेख शाहजहां के नाम से आयात-निर्यात से जुड़ी एक शिकायत दर्ज करायी गई थी. इसे देखते हुए ईडी ने शाहजहां के कई करीबियों के घरों पर छापेमारी की. इनमें अरुण सेनगुप्ता का घर व दफ्तर भी शामिल है. इसके बाद ही उन्हें नोटिस भेजकर तलब किया गया था.

विज्ञापन
Shinki Singh

लेखक के बारे में

By Shinki Singh

10 साल से ज्यादा के पत्रकारिता अनुभव के साथ मैंने अपने करियर की शुरुआत Sanmarg से की जहां 7 साल तक फील्ड रिपोर्टिंग, डेस्क की जिम्मेदारियां संभालने के साथ-साथ महिलाओं से जुड़े मुद्दों और राजनीति पर लगातार लिखा. इस दौरान मुझे एंकरिंग और वीडियो एडिटिंग का भी अच्छा अनुभव मिला. बाद में प्रभात खबर से जुड़ने के बाद मेरा फोकस हार्ड न्यूज पर ज्यादा रहा. वहीं लाइफस्टाइल जर्नलिज्म में भी काम करने का मौका मिला और यह मेरे लिये काफी दिलचस्प है. मैं हर खबर के साथ कुछ नया सीखने और खुद को लगातार बेहतर बनाने में यकीन रखती हूं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola