ePaper

बर्दवान : पेड़ से फंदे के सहारे लटकी मिली तलाकशुदा महिला, लोगों ने घेरा थाना

Updated at : 13 Jun 2024 1:11 AM (IST)
विज्ञापन
बर्दवान : पेड़ से फंदे के सहारे लटकी मिली तलाकशुदा महिला, लोगों ने घेरा थाना

पुलिस ने मृतका की शिनाख्त सोनिया दास के तौर पर की है.

विज्ञापन

बर्दवान/पानागढ़

.पूर्व बर्दवान के बर्दवान सदर थाना क्षेत्र के शाही रोड इलाके में एक पेड़ से फंदे के सहारे लटकी तलाकशुदा महिला की लाश मिलने पर सनसनी फैल गयी. पुलिस ने मृतका की शिनाख्त सोनिया दास के तौर पर की है. मौत की पुष्टि व पंचनामे के बाद शव को कब्जे में लेकर पुलिस ने ऑटोप्सी के लिए बर्दवान अस्पताल भेज दिया है. थाने में अस्वाभाविक मौत का केस दर्ज कर जांच में जुटी पुलिस ने संदेह के आधार पर मंगलवार रात ही सोनिया के कथित प्रेमी अमित दास को गिरफ्तार कर लिया. इधर, घटना से गुस्साये स्थानीय लोगों ने बर्दवान सदर थाने का घेराव कर प्रतिवाद जताया. उन लोगों का शक है कि सोनिया को जान से मार कर शव को पेड़ से टांग दिया गया, ताकि घटना खुदकुशी लगे. बताया गया है कि सोनिया दास का पांच वर्ष पहले ब्याह हुआ था. उसके एक पुत्री भी है. पर पति से अनबन के बाद सोनिया का एक वर्ष पहले तलाक हो गया था. पुत्री को लेकर पिता अलग हो गया. इधर, सोनिया किराये के घर में अकेली रहती थी. कुछ स्थानीय लोगों ने बताया कि रविवार रात अमित, सोनिया के घर आया और उसे अपने साथ जबरन लेकर चला गया था. अगले दिन सुबह सोनिया की लाश पेड़ से लटकी मिली. स्थानीय लोगों को लगता है कि अमित ने ही सोनिया की हत्या की होगी. आरोपी अमित से पुलिस पूछताछ कर रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola