ePaper

Dilip Ghosh : दिलीप घोष ने कहा, 2021 के विधानसभा से शिक्षा लेकर इस बार मतगणना केंद्र में रहेगी विशेष नजरदारी

Updated at : 01 Jun 2024 2:23 PM (IST)
विज्ञापन
Dilip Ghosh : दिलीप घोष ने कहा, 2021 के विधानसभा से शिक्षा लेकर इस बार मतगणना केंद्र में रहेगी विशेष नजरदारी

Dilip Ghosh : दिलीप घोष ने कहा की इस बार सेंट्रल फोर्स भी रहेगी. प्रशासन को भी चुनाव आयोग का कड़ा निर्देश है. इस बार किसी तरह का धांधली मतगणना केंद्र में नही होने दिया जाएगा. तृणमूल राज्य में बुरी तरह हार रही है , इस लिए वह बौखला गई है.

विज्ञापन

पानागढ़, मुकेश तिवारी : पश्चिम बंगाल में बर्दवान दुर्गापुर लोकसभा सीट से खड़े भाजपा प्रार्थी दिलीप घोष (Dilip Ghosh) ने कहा, 2021 के विधानसभा चुनाव में जिस तरह से मतगणना केंद्र में शासक दल का धांधली हुआ था इस बार लोकसभा चुनाव में मतगणना केंद्रों में हमारी विशेष नजर रहेंगी. शनिवार को उक्त लोकसभा के गलसी विधानसभा क्षेत्र के समस्त भाजपा समर्थित मतगणना केंद्र के एजेंट को लेकर भाजपा प्रार्थी दिलीप घोष आयोजित बैठक में भाग लेने पहुंचे थे. बैठक के पूर्व दिलीप घोष ने कहा की जिस तरह से राज्य के गत विधानसभा चुनाव के मतगणना केंद्र में तृणमूल कांग्रेस ने धांधली की थी उसका जवाब इस बार राज्य की जनता लोकसभा चुनाव में दी है. इतना ही नहीं मतगणना केंद्र में जो धांधली और लूट पाट किया गया था इस बार हमारी विशेष नजरदारी रहेगी.

दिलीप घोष ने कहा, मतगणना के दिन सेंट्रल फोर्स भी रहेगी

दिलीप घोष ने कहा की इस बार सेंट्रल फोर्स भी रहेगी. प्रशासन को भी चुनाव आयोग का कड़ा निर्देश है. इस बार किसी तरह का धांधली मतगणना केंद्र में नही होने दिया जाएगा. इसके साथ ही दिलीप घोष ने एक सवाल के जवाब में कहा की तृणमूल राज्य में बुरी तरह हार रही है , इस लिए वह बौखला गई है. मन में पाप है तो गिरफ्तारी का भय ममता और अभिषेक को लगा रहेगा.यदि अन्याय किया है तो कानून है कानून अपना काम करेगी.डायमंड हार्बर को लेकर एक सवाल के जवाब ने दिलीप घोष ने कहा की जनता सजग है. इस बार किसी को वोट देने के अधिकार से तृणमूल वंचित नहीं कर सकती.

कोलकाता दक्षिण से पहले सांसद थे एसपी मुखर्जी, ममता बनर्जी के गढ़ में अब भाजपा कर रही जोर आजमाइश

बंगाल में तृणमूल की हार निश्चित : दिलीप घोष

तृणमूल अपने को हारती देख कही कही अराजकता फैलाने की कोशिश कर रही है लेकिन उनसे मतदाता इस बार भय नहीं पाएंगे. इस दौरान दिलीप घोष का स्वागत स्थानीय भाजपा पंचायत सदस्य पंकज जायसवाल ने उत्तरीय पहनाकर किया. मौके पर बर्दवान सदर जिला पार्टी अध्यक्ष अभिजीत ता, उपाध्यक्ष रमन शर्मा समेत अन्य नेता गण मौजूद थे. बैठक में एक सौ से ज्यादा भाजपा के मतगणना केंद्र के एजेंट उपस्थित थे.

Mamata Banerjee : अंतिम चरण का चुनाव प्रचार ममता बनर्जी ने मेगा रोड शो के साथ किया समाप्त

विज्ञापन
Shinki Singh

लेखक के बारे में

By Shinki Singh

10 साल से ज्यादा के पत्रकारिता अनुभव के साथ मैंने अपने करियर की शुरुआत Sanmarg से की जहां 7 साल तक फील्ड रिपोर्टिंग, डेस्क की जिम्मेदारियां संभालने के साथ-साथ महिलाओं से जुड़े मुद्दों और राजनीति पर लगातार लिखा. इस दौरान मुझे एंकरिंग और वीडियो एडिटिंग का भी अच्छा अनुभव मिला. बाद में प्रभात खबर से जुड़ने के बाद मेरा फोकस हार्ड न्यूज पर ज्यादा रहा. वहीं लाइफस्टाइल जर्नलिज्म में भी काम करने का मौका मिला और यह मेरे लिये काफी दिलचस्प है. मैं हर खबर के साथ कुछ नया सीखने और खुद को लगातार बेहतर बनाने में यकीन रखती हूं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola