कर्ज में डूबे व्यक्ति ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

पश्चिम मेदिनीपुर जिला अंतर्गत घाटाल थाना के गोपमहल इलाके में कर्ज में डूबे एक व्यक्ति ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली.
खड़गपुर. पश्चिम मेदिनीपुर जिला अंतर्गत घाटाल थाना के गोपमहल इलाके में कर्ज में डूबे एक व्यक्ति ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. पुलिस ने मृतक के पास से एक सुसाइड नोट भी बरामद किया है. पुलिस व स्थानीय सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार मृतक का नाम कौशिक बंद्योपाध्याय (42) था. वह पेशे से स्वर्ण कारीगर था. उसने लोगों से काफी कर्ज लेकर रखा था. वह कुछ दिनों से बेरोजगार था और घर में ही रह रहा था. परिजनों ने सर्वप्रथम शव को कमरे में फंदे से लटकते देखा था. घटना की जानकारी पुलिस को दी गयी. पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिये भेजा.
पुलिस ने मृतक के पास से एक सुसाइड नोट भी बरामद किया, जिसमें लिखा हुआ था कि कर्ज के कारण वह आत्महत्या करने को मजबूर हुआ. पुलिस घटना की जांच कर रही है.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




