बागदा : भाजपा नेता के खिलाफ शिकायत दर्ज
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 24 Jun 2024 2:16 AM
उत्तर 24 परगना के बनगांव सांगठनिक जिला भाजपा के अध्यक्ष देवदास मंडल के खिलाफ आपत्तिजनक बयान देने के मामले में शिकायत दर्ज करायी गयी है.
बनगांव. उत्तर 24 परगना के बनगांव सांगठनिक जिला भाजपा के अध्यक्ष देवदास मंडल के खिलाफ आपत्तिजनक बयान देने के मामले में शिकायत दर्ज करायी गयी है. बताया जा रहा है कि बागदा में उपचुनाव को लेकर एक कर्मी सभा में उन्होंने वोट लूटनेवालों के पैर तोड़ने और बागदा थाने में ताला जड़ने की बात कही थी. इसे लेकर बागदा हेलेंचा निवासी अशोक सरदार ने बागदा थाने में उनके खिलाफ शिकायत दर्ज कराते हुए कार्रवाई की मांग की ही. वहीं, देवदास मंडल ने कहा कि 2018 के पंचायत चुनाव में तृणमूल वोट लूटने गयी थी. उस समय बागदा की जनता ने जो किया था, वही बात उन्होंने कही. इधर, तृणमूल के बनगांव सांगठनिक जिला के अध्यक्ष विश्वजीत दास ने कहा कि कुछ असामाजिक लोग शांतिपूर्ण बागदा को अशांत करने की कोशिश कर रहे हैं.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










