माकपा-तृणमूलकर्मियों में झड़प, दो लोग घायल
Edited by Prabhat Khabar News Desk
Updated:
विज्ञापन
पूर्व बर्दवान जिले के मंगलकोट थाना इलाके के वनपाड़ा ग्राम ने पार्टी का झंडा लगाने को केंद्र कर माकपा और तृणमूलकर्मियों के बीच झड़प हो गयी,
विज्ञापन
बर्दवान/पानागढ़.
पूर्व बर्दवान जिले के मंगलकोट थाना इलाके के वनपाड़ा ग्राम ने पार्टी का झंडा लगाने को केंद्र कर माकपा और तृणमूलकर्मियों के बीच झड़प हो गयी, जिसमें दो तृणमूल कार्यकर्ता घायल हो गये. घायलों को बर्दवान मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है. घटना की थाने में शिकायत दर्ज करायी गयी है. घायलों में तृणमूल के बूथ अध्यक्ष शेख उज्ज्वल और जीवन माझी हैं. माकपा का आरोप है कि पार्टी के कार्यकर्ता का झंडा लगा रहे थे, तभी तृणमूल के कार्यकर्ता वहां पहुंचे और हंगामा शुरू कर दिया और फिर मारपीट. तृणमूल का कहना है कि माकपा मंगलकोट को अशांत करना चाहती है. पुलिस मामले की जांच कर रही है.प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










