बीएसएफ ने सीमा पार कर रहे युवक को पकड़ा

Updated:
विज्ञापन

सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ), उत्तर बंगाल फ्रंटियर के रायगंज सेक्टर के अंतर्गत 61वीं बटालियन के जवानों ने दक्षिण दिनाजपुर स्थित सीमा चौकी हिली से एक युवक को पकड़ा

विज्ञापन

कोलकाता. सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ), उत्तर बंगाल फ्रंटियर के रायगंज सेक्टर के अंतर्गत 61वीं बटालियन के जवानों ने दक्षिण दिनाजपुर स्थित सीमा चौकी हिली से एक युवक को पकड़ा, जो अवैध तरीके से बांग्लादेश जाने की कोशिश कर रहा था. घटना गुरुवार की है. आरोपी का नाम मोहम्मद हफीजुल है, जो बिहार के अररिया के जोगबनी थाना क्षेत्र का निवासी है. आरोपी के कब्जे से 5,600 रुपये और दो हजार बांग्लादेशी मुद्राएं (टाका) जब्त किये गये हैं. आरोपी और जब्त नकद को हिली थाने को सौंप दिया गया है.

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola