6500mAh बैटरी के साथ आया OPPO A6s 5G, जानिए कीमत और फीचर्स

Updated at : 19 Mar 2026 10:10 AM (IST)
विज्ञापन
OPPO A6s 5G

ओप्पो A6s 5G / फोटो- ओप्पो

OPPO ने मिड रेंज सेगमेंट में एक नया मॉडल A6s 5G लॉन्च कर दिया है. इसकी सबसे बड़ी खासियत 6500mAh की बड़ी बैटरी है, जो इसे लंबी बैटरी लाइफ चाहने वालों के लिए अच्छा ऑप्शन बनाती है.

विज्ञापन

OPPO ने अपने A-Series में नया स्मार्टफोन OPPO A6s 5G भारत में लॉन्च कर दिया है. यह एक मिड-रेंज स्मार्टफोन है, जिसकी शुरुआती कीमत ₹18,999 रखी गई है. यह फोन खास तौर पर उन यूजर्स को ध्यान में रखकर लाया गया है, जो लंबी बैटरी लाइफ, स्टाइलिश डिजाइन और डेली इस्तेमाल के लिए अच्छे फीचर्स वाला फोन चाहते हैं.

कीमत और उपलब्धता

OPPO A6s 5G दो वेरिएंट में लॉन्च हुआ है. इसमें-

  • 4GB RAM + 128GB स्टोरेज: 18,999 रुपये
  • 6GB RAM + 128GB स्टोरेज: 20,999 रुपये

यह स्मार्टफोन Amazon, Flipkart, OPPO स्टोर और रिटेल आउटलेट्स पर सेल के लिए उपलब्ध है. कंपनी इस पर 1,000 रुपये का फ्लैट डिस्काउंट और चुनिंदा क्रेडिट कार्ड्स पर 3 महीने की नो-कॉस्ट EMI भी दे रही है. फोन Aurora Gold और Plum Purple दो कलर ऑप्शन में आता है.

बैटरी है बड़ी खासियत

OPPO A6s 5G की सबसे बड़ी खासियत इसकी 6,500mAh की बड़ी बैटरी है, जो 44W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ आती है. कंपनी के अनुसार, यह बैटरी एक बार चार्ज करने पर करीब 882.1 घंटे तक स्टैंडबाय टाइम और लगभग 22.4 घंटे तक वीडियो प्लेबैक दे सकती है, जो इसे लंबे समय तक इस्तेमाल के लिए काफी भरोसेमंद बनाती है.

चार्जिंग कि बात करें तो, 44W फास्ट चार्जिंग टेक्नोलॉजी की मदद से यह फोन सिर्फ 30 मिनट में 1% से 41% तक चार्ज हो सकता है, जिससे यूजर्स को जल्दी बैटरी बैकअप मिल जाता है.

OPPO A6s 5G के स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले: OPPO A6s 5G में 6.75-इंच की HD+ LCD डिस्प्ले दी गई है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट और 1125 निट्स ब्राइटनेस को सपोर्ट करती है. हालांकि, इस प्राइस रेंज में कई स्मार्टफोन्स FHD+ और AMOLED डिस्प्ले भी ऑफर करते हैं, इसलिए डिस्प्ले इस फोन का थोड़ा कमजोर पॉइंट माना जा सकता है. इसमें IP64 डस्ट और वाटर रेसिस्टेंस रेटिंग भी दी गई है.

कैमरा: फोटोग्राफी के लिए इसके बैक पैनल में 50MP का प्राइमरी कैमरा और 2MP सेकेंडरी सेंसर दिया गया है. सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 5MP फ्रंट कैमरा दिए गया है. फोन में AI फीचर्स जैसे AI Portrait Retouching और AI Perfect Shot भी मिलते हैं. हालांकि, इस सेगमेंट में कुछ फोन्स बेहतर फ्रंट कैमरा (50MP तक) भी देते हैं.

प्रोसेसर और सॉफ्टवेयर: परफॉर्मेंस के लिए, इसमें MediaTek Dimensity 6300 प्रोसेसर दिया गया है, जो हर दिन के रेगुलर काम जैसे सोशल मीडिया, कॉलिंग और हल्के गेमिंग के लिए ठीक है. यह स्मार्टफोन ColorOS 15 (Android 15) पर काम करेगा.

यह भी पढ़ें: 17,999 रुपये में लॉन्च हुआ ओप्पो का नया स्मार्टफोन, जानें इसकी खूबियां

विज्ञापन
Shivani Shah

लेखक के बारे में

By Shivani Shah

डिजिटल पत्रकारिता में 3 सालों का अनुभव है. प्रभात खबर में जूनियर टेक कंटेंट राइटर के तौर पर काम कर रही हैं. टेक्नोलॉजी कैटेगरी में ये स्मार्टफोन से लेकर टेक-टिप्स, गैजेट्स, एआई, सॉफ्टवेयर और डिजिटल ट्रेंड्स पर रिसर्च-बेस्ड, इन-डेप्थ और यूजर-फोकस्ड कंटेंट लिखती हैं. इसके अलावा ये ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरें भी लिखती हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola