West Bengal : बम बांध रहे बदमाशों को पकड़ने गई पुलिस पर बम से हमला,कई पुलिस कर्मी घायल

Edited by Shinki Singh
Updated:
विज्ञापन

West Bengal : बम के हमले से हमारे एक जवान समेत तीन पुलिस कर्मी घायल हो गए. सभी घायल जवानों को पहले सिउड़ी सदर अस्पताल बाद में एक घायल को दुर्गापुर के एक निजी अस्पताल में रेफर कर दिया गया है. इस घटना के बाद अतिरिक्त फोर्स मांगा कर गांव में तलाशी अभियान चलाया जा रहा है.

विज्ञापन

बीरभूम, मुकेश तिवारी : पश्चिम बंगाल में लोकसभा चुनाव (lok sabha Election) की घोषणा के पूर्व ही गुप्त सूचना के आधार पर बम बांध रहे बदमाशों को पकड़ने गई पुलिस को देख बदमाशों ने बम से हमला कर दिया. इस घटना में पुलिस के तीन जवान घायल हो गए है. घायलों में एक की हालत खराब होने पर उसे दुर्गापुर के एक निजी अस्पताल में भर्ती किया गया है. इस घटना के बाद जिले के लाभपुर में उत्तेजना और तनाव की स्थिति कायम हो गई है. घटना के संबंध में पुलिस ने बताया की बुधवार की देर रात उन्हें सूचना मिली की लाभपुर थाना इलाके के हटिया गांव में कुछ बदमाश एकत्र होकर अवैध रूप से बम बांध रहे है. इस सूचना के बाद जब वे लोग गांव में पहुंचे तभी बदमाशों ने पुलिस को देख उन लोगों पर पहले पथराव बाद में बम बाजी शुरू कर दी.

बम के हमले से हमारे एक जवान समेत तीन पुलिस कर्मी घायल

बम के हमले से हमारे एक जवान समेत तीन पुलिस कर्मी घायल हो गए. सभी घायल जवानों को पहले सिउड़ी सदर अस्पताल बाद में एक घायल को दुर्गापुर के एक निजी अस्पताल में रेफर कर दिया गया है. इस घटना के बाद अतिरिक्त फोर्स मांगा कर गांव में तलाशी अभियान चलाया जा रहा है. बताया जाता है की गांव में छिपे बदमाश अवैध रूप से बम बांध रहे थे. इन बदमाशों में कुछ लोग नकली सोने के सिक्के का प्रलोभन देकर लोगों से ठगबाज़ी भी करते है. बताया जाता है की लोकसभा चुनाव को देखते हुए पुलिस जगह जगह पुराने वारंटी बदमाशों की धर पकड़ कर रही है.ऐसे में लाभपुर में भी पुलिस पुराने वारंटी बदमाशों को पकड़ने के लिए गई थी इसी बीच बदमाशों ने पुलिस को देख उन लोगों पर बमबाजी शुरू कर दी. पुलिस ने दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है.

विज्ञापन
Shinki Singh

लेखक के बारे में

By Shinki Singh

10 साल से ज्यादा के पत्रकारिता अनुभव के साथ मैंने अपने करियर की शुरुआत Sanmarg से की जहां 7 साल तक फील्ड रिपोर्टिंग, डेस्क की जिम्मेदारियां संभालने के साथ-साथ महिलाओं से जुड़े मुद्दों और राजनीति पर लगातार लिखा. इस दौरान मुझे एंकरिंग और वीडियो एडिटिंग का भी अच्छा अनुभव मिला. बाद में प्रभात खबर से जुड़ने के बाद मेरा फोकस हार्ड न्यूज पर ज्यादा रहा. वहीं लाइफस्टाइल जर्नलिज्म में भी काम करने का मौका मिला और यह मेरे लिये काफी दिलचस्प है. मैं हर खबर के साथ कुछ नया सीखने और खुद को लगातार बेहतर बनाने में यकीन रखती हूं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola