ePaper

बाइक को वाहन ने मारी टक्कर पति की गयी जान, पत्नी घायल

Updated at : 18 Jun 2024 1:18 AM (IST)
विज्ञापन
बाइक को वाहन ने मारी टक्कर पति की गयी जान, पत्नी घायल

मृतक का नाम शुकदेव प्रामाणिक (75) था और जबकि घायल महिला का नाम भारती प्रामाणिक है.

विज्ञापन

खड़गपुर . पश्चिम मेदिनीपुर के सबंग के बड़चाहारा गांव में वाहन के धक्के से एक वृद्ध बाइक चालक की मौत हो गयी और उसकी पत्नी बुरी तरह से घायल हो गयी. मृतक का नाम शुकदेव प्रामाणिक (75) था और जबकि घायल महिला का नाम भारती प्रामाणिक है. दोनों सबंग थाना के नारायणबाड़ इलाके के रहने हैं. पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है. वहीं. घायल महिला को अस्पताल में भर्ती कराया है. मिली जानकारी के अनुसार, पटासपुर-तेमाथानी मुख्य सड़क पर बड़चाहारा इलाके में वृद्ध ने घर जाने के बाइक को टर्न किया कि इसी समय तेज गति से आ रहे एक वाहन ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी, जिससे वृद्ध दंपती छिटककर गिर पड़े. गंभीर हालत में दोनों को सबंग ग्रामीण अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सक ने वृद्ध को मृत घोषित कर दिया. वहीं, महिला की हालत गंभीर होने पर उसे मेदिनीपुर मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल भेज दिया गया. खबर पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा. पुलिस ने वाहन को जब्त कर लिया है, जबकि चालक फरार हो गया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola