भारत सेवाश्रम संघ ने ममता को भेजा नोटिस

मुर्शिदाबाद स्थित भारत सेवाश्रम संघ के स्वामी प्रदीप्तानंद महाराज ने सोमवार को कहा कि उन्होंने मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को एक कानूनी नोटिस भेजा है.
कोलकाता. मुर्शिदाबाद स्थित भारत सेवाश्रम संघ के स्वामी प्रदीप्तानंद महाराज ने सोमवार को कहा कि उन्होंने मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को एक कानूनी नोटिस भेजा है. महाराज ने संगठन के बारे में कथित रूप से अपमानजनक टिप्पणी करने के लिए ममता बनर्जी से माफी मांगने को भी कहा है. सीएम को कानूनी नोटिस भेजने की पुष्टि करते हुए स्वामी प्रदीप्तानंद महाराज ने कहा: अगर मुख्यमंत्री निजी तौर पर मुझे अपमानित करतीं तो मुझे इससे फर्क नहीं पड़ता. एक आध्यात्मिक गुरु होने के नाते हम निजी आलोचना से प्रभावित नहीं होते क्योंकि हम यहां लोगों की सेवा के लिए हैं. लेकिन उन्होंने (ममता ने) संगठन को अपमानित किया है, जो अस्वीकार्य है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










