ePaper

Lok Sabha Election 2024 : छठे चरण के मतदान के दौरान अशांत रहा बंगाल, कहीं पर हुई बमबारी तो कहीं प्रदर्शन

Updated at : 25 May 2024 6:05 PM (IST)
विज्ञापन
Lok Sabha Election 2024 : छठे चरण के मतदान के दौरान अशांत रहा बंगाल, कहीं पर हुई बमबारी तो कहीं प्रदर्शन

Lok Sabha Election 2024 : छठे चरण के चुनाव में 29,000 से अधिक राज्य पुलिसकर्मियों के अलावा केंद्रीय बलों की कुल 919 टुकड़ी तैनात की गई थी.

विज्ञापन

Lok Sabha Election 2024 : पश्चिम बंगाल की आठ लोकसभा सीट के लिए शनिवार को छठे चरण के मतदान के दौरान कुछ इलाकों से हिंसा की छिटपुट घटनाओं की खबरें आई हैं. हालांकि, आयोग ने दावा किया कि मतदान अब तक शांतिपूर्ण रहा है.

  • कहीं पर इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन में खराबी और एजेंट को बूथ में प्रवेश करने से रोकने का आरोप लगाया गया है.
  • मतदान अभिकर्ताओं को बूथ में प्रवेश करने से रोकने को लेकर घाटाल निर्वाचन क्षेत्र में सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस और भाजपा के समर्थकों के बीच कथित तौर पर झड़प हुईं है. भाजपा उम्मीदवार हिरण्मय भट्टाचार्य ने दावा किया कि टीएमसी के गुंडे उत्पात मचा रहे हैं और मतदान प्रक्रिया में बाधाएं पैदा कर रहे हैं. हिरण्मय भट्टाचार्य ने आरोप लगाया, हमारे एजेंट को मतदान केंद्र के अंदर बैठने की अनुमति नहीं दी जा रही है.
  • भाजपा कार्यकर्ताओं ने सड़क पर प्रदर्शन किया और टायरों में आग लगा दी. हालांकि, इस सीट से दोबारा चुनाव लड़ रहे मौजूदा टीएमसी सांसद दीपक अधिकारी उर्फ देव ने आरोपों को खारिज कर दिया. कांथी निर्वाचन क्षेत्र के विभिन्न हिस्सों से भी हिंसा की छिटपुट घटनाएं सामने आईं.भाजपा कार्यकर्ताओं ने केंद्रीय बलों के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया और उन पर मतदाताओं पर हमला करने का आरोप लगाया.
  • भाजपा उम्मीदवार सौमेन्दु अधिकारी ने दावा किया, टीएमसी और केंद्रीय बल हमारे खिलाफ काम कर रहे हैं. वे हमारी पार्टी के समर्थकों की पिटाई कर रहे हैं.
  • मिदनापुर निर्वाचन क्षेत्र में भाजपा उम्मीदवार अग्निमित्रा पॉल को टीएमसी कार्यकर्ताओं के “वापस जाओ” के नारे का सामना करते देखा गया.इसके बाद, भाजपा और टीएमसी कार्यकर्ताओं के बीच झड़प हो गई, फलस्वरूप केंद्रीय बलों को मौके पर भेजा गया, जिन्होंने भीड़ को तितर-बितर किया.
  • इस बीच, तमलुक में एक मतदान केंद्र पर लोगों के एक समूह ने भाजपा उम्मीदवार और कलकत्ता उच्च न्यायालय के पूर्व न्यायाधीश अभिजीत गंगोपाध्याय के खिलाफ नारे लगाए. अधिकारी ने बताया कि स्थिति को नियंत्रित करने और भीड़ को तितर-बितर करने के लिए सुरक्षाकर्मियों की एक बड़ी टुकड़ी तैनात की गई.
  • बांकुड़ा निर्वाचन क्षेत्र में भाजपा उम्मीदवार और केंद्रीय मंत्री सुभाष सरकार को क्षेत्र के एक बूथ का दौरा करते समय विरोध का सामना करना पड़ा.पुलिस ने बताया कि शुक्रवार रात पूर्वी मेदिनीपुर जिले के महिषादल में एक तृणमूल कांग्रेस कार्यकर्ता की अज्ञात लोगों ने हत्या कर दी.मृतक की पहचान शेख मोइबुल के रूप में की गई है.वह स्थानीय पंचायत समिति का सदस्य था.
विज्ञापन
Shinki Singh

लेखक के बारे में

By Shinki Singh

10 साल से ज्यादा के पत्रकारिता अनुभव के साथ मैंने अपने करियर की शुरुआत Sanmarg से की जहां 7 साल तक फील्ड रिपोर्टिंग, डेस्क की जिम्मेदारियां संभालने के साथ-साथ महिलाओं से जुड़े मुद्दों और राजनीति पर लगातार लिखा. इस दौरान मुझे एंकरिंग और वीडियो एडिटिंग का भी अच्छा अनुभव मिला. बाद में प्रभात खबर से जुड़ने के बाद मेरा फोकस हार्ड न्यूज पर ज्यादा रहा. वहीं लाइफस्टाइल जर्नलिज्म में भी काम करने का मौका मिला और यह मेरे लिये काफी दिलचस्प है. मैं हर खबर के साथ कुछ नया सीखने और खुद को लगातार बेहतर बनाने में यकीन रखती हूं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola