ePaper

WB Election 2021 : बंगाल में चुनाव से पहले बीजेपी को झटका? पार्टी के हाथ से निकल सकती है ये पंचायत

Updated at : 06 Mar 2021 11:51 AM (IST)
विज्ञापन
WB Election 2021 : बंगाल में चुनाव से पहले बीजेपी को झटका? पार्टी के हाथ से निकल सकती है ये पंचायत

bengal chunav 2021 latest news : बंगाल में विधानसभा चुनाव से पहले बीजेपी को संगठन के स्तर पर झटका लग सकता है. दरअसल, असनागर ग्राम पंचायत के बाद अब कृष्णनगर-1 ब्लॉक की पोरागाछा ग्राम पंचायत भी भाजपा की हाथ से जा रही है. गुरुवार को सत्तारूढ़ दल ने भाजपा के कब्जेवाले पोरागाछ ग्राम पंचायत के प्रधान के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लाया

विज्ञापन

बंगाल में विधानसभा चुनाव से पहले बीजेपी को संगठन के स्तर पर झटका लग सकता है. दरअसल, असनागर ग्राम पंचायत के बाद अब कृष्णनगर-1 ब्लॉक की पोरागाछा ग्राम पंचायत भी भाजपा की हाथ से जा रही है. गुरुवार को सत्तारूढ़ दल ने भाजपा के कब्जेवाले पोरागाछ ग्राम पंचायत के प्रधान के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लाया. स्थानीय तृणमूल नेतृत्व का दावा है कि प्रधान को हटाने के तुरंत बाद तृणमूल कांग्रेस इस पंचायत में एक बोर्ड का गठन करेगी.

बता दें कि पोरागाछ पंचायत में 19 ग्राम सदस्य हैं. पिछले पंचायत चुनाव में भाजपा ने आठ, तृणमूल ने आठ और दो निर्दलीय उम्मीदवारों ने जीत दर्ज की. बंसबरिया गांव के तृणमूल सदस्य बहार अली मंडल ने कहा कि नौ लोगों ने अविश्वास प्रस्ताव पर हस्ताक्षर किए हैं

बता दें कि 294 विधानसभा सीटों के लिए राज्य में चुनाव का एलान हो गया है. पहले चरण का मतदान 27 मार्च को, दूसरे चरण का 1 अप्रैल, तीसरे चरण का 6 अप्रैल, चौथे चरण का 10 अप्रैल, पांचवें चरण का 17 अप्रैल, छठे चरण का 22 अप्रैल, सातवें चरण का 26 अप्रैल और आठवें चरण का मतदान 29 अप्रैल को होगा. नतीजों की घोषणा दो मई को होगी.

वहीं चुनावी तारीख की घोषणा के बाद राज्य में सभी दलों ने तैयारी शुरू कर दी है. तृणमूल कांग्रेस और सीपीएम की ओर से कैंडिडेट का भी एलान कर दिया गया है, जबकि बीजेपी भी आज प्रत्याशियों की पहली लिस्ट जारी कर देगी.

Also Read: Bengal Election 2021 :…तो दिलीप घोष हो सकते हैं बंगाल में बीजेपी का चेहरा? प्रभारी महासचिव कैलाश विजयवर्गीय के इस बयान के बाद सियासी गलियारों में चर्चा तेज

Posted By : Avinish kumar mishra

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola