आज आसनसोल में पीएम की चुनावी रैली, तैयारियां पूरी

Published by : AMIT KUMAR Updated At : 08 Apr 2026 9:51 PM

विज्ञापन

गुरुवार नौ अप्रैल को आसनसोल के पोलो ग्राउंड में भाजपा की विशाल जनसभा आयोजित होगी, जिसे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी संबोधित करेंगे.

विज्ञापन

आसनसोल.

गुरुवार नौ अप्रैल को आसनसोल के पोलो ग्राउंड में भाजपा की विशाल जनसभा आयोजित होगी, जिसे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी संबोधित करेंगे. रैली को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं और समर्थकों में जबरदस्त उत्साह है और तैयारियां युद्धस्तर पर पूरी कर ली गई हैं.

मंच, बैरिकेडिंग व व्यवस्था पर विशेष जोर

पोलो ग्राउंड स्थित स्टेडियम परिसर में मंच निर्माण, बैठने की व्यवस्था, बैरिकेडिंग, पार्किंग और मीडिया कवरेज के लिए विशेष इंतजाम किए गए हैं. हजारों लोगों की भीड़ को देखते हुए सभी व्यवस्थाएं दुरुस्त करने पर जोर दिया गया है. भाजपा नेताओं का कहना है कि इस जनसभा से आसनसोल समेत आसपास की विधानसभा सीटों पर चुनावी माहौल मजबूत होगा.

हेलीकॉप्टर लैंडिंग स्थल बदला

शुरुआत में प्रधानमंत्री के हेलीकॉप्टर के लिए पोलो ग्राउंड के एनसीसी मैदान में हेलीपैड बनाया गया था, लेकिन ट्रायल के दौरान तकनीकी दिक्कत आने के बाद स्थान बदल दिया गया. अब लोको स्टेडियम मैदान में हेलीपैड तैयार किया गया है, जहां एसपीजी ने सुरक्षा का जायजा भी लिया है.

हाइ सिक्योरिटी जोन में बदला इलाका

प्रधानमंत्री के दौरे को देखते हुए पूरे इलाके में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की गयी है. आयोजन स्थल से हेलीपैड तक क्षेत्र को हाई सिक्योरिटी जोन बनाया गया है. आसनसोल कोर्ट से गैलेक्सी मॉल तक कुछ हिस्सों में नो-एंट्री लागू की गयी है और यातायात व्यवस्था में बदलाव किया गया है.

कार्यकर्ताओं में जोश, वोटरों पर नजर

भाजपा नेताओं का मानना है कि प्रधानमंत्री की रैली से कार्यकर्ताओं में ऊर्जा बढ़ेगी और मतदाताओं पर सकारात्मक असर पड़ेगा. कार्यक्रम को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए केंद्रीय बलों और स्थानीय पुलिस की तैनाती की गयी है.

विज्ञापन
AMIT KUMAR

लेखक के बारे में

By AMIT KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola