तीन दिनों से लापता महिला का शव पेड़ से झूलता मिला

Updated at : 10 Mar 2025 12:13 AM (IST)
विज्ञापन
तीन दिनों से लापता महिला का शव पेड़ से झूलता मिला

मृत महिला की मां ने बताया कि उनकी बेटी उनके पास ही रहती थी.

विज्ञापन

पानागढ़. पूर्व बर्दवान जिले के गलसी थाना इलाके के पुरंदरपुर काला बांध के पास रविवार सुबह एक महिला का पेड़ से फंदे से झूलता शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गयी. मृत महिला की पहचान 36 वर्षीय सजनी मुर्मू के रूप में हुई है, जो तीन दिनों से लापता थी. सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए बर्दवान मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल भेज दिया. इससे पहले पुलिस ने महिला को पुरसा ग्रामीण अस्पताल पहुंचाया, लेकिन चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया. मृत महिला की मां ने बताया कि उनकी बेटी उनके पास ही रहती थी. उसका पति प्रवासी मजदूर है और वह स्थानीय एक राइस मिल में काम करती थी. तीन दिनों से उसका कोई पता नहीं था, और रविवार सुबह स्थानीय लोगों ने उसका शव पेड़ से लटका देखा. महिला की मां ने इस मामले में हत्या की आशंका जताते हुए उचित जांच की मांग की है. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola