सबसे पहले आयेंगे आसनसोल नॉर्थ के नतीजे, 13 राउंड में हो जायेगी गिनती

Author Amit kumar
Updated:
विज्ञापन
सबसे पहले आयेंगे आसनसोल नॉर्थ के नतीजे, 13 राउंड में हो जायेगी गिनती

चार मई की मतगणना को लेकर पश्चिम बर्दवान जिला में पुलिस व प्रशासन हाई अलर्ट मोड में हैं. कहां कैसे वोटों की गिनती होगी, इसका खाका तैयार हो चुका है.

विज्ञापन

आसनसोल.

चार मई की मतगणना को लेकर पश्चिम बर्दवान जिला में पुलिस व प्रशासन हाई अलर्ट मोड में हैं. कहां कैसे वोटों की गिनती होगी, इसका खाका तैयार हो चुका है. जिले की नौ विधानसभा सीटों में से छह की गिनती आसनसोल इंजीनियरिंग कॉलेज और बाकी तीन की गिनती दुर्गापुर गवर्नमेंट कॉलेज में होगी. उक्त दोनों कॉलेजों में सभी विधानसभा सीटों के वोटों की गिनती के लिए दो-दो रूम आवंटित किये गये हैं. इन रूमों में 18 से लेकर 24 टेबल लगाये गये हैं. जहां हर राउंड में 18 से 24 बूथों की गिनती संपन्न होगी. मिली जानकारी के मुताबिक आसनसोल इंजीनियरिंग कॉलेज में सबसे पहला परिणाम आसनसोल नॉर्थ विधानसभा सीट का निकलेगा, यहां हर राउंड में 24 बूथों की गिनती होगी और 313 बूथों की गिनती 13 राउंड में ही पूरी हो जायेगी. अन्य विधानसभा सीटों के लिए एक राउंड में 18 बूथों की ही गिनती होगी.

आसनसोल और दुर्गापुर में ऐसे होगी गिनती

आसनसोल इंजीनियरिंग कॉलेज में रानीगंज विधानसभा सीट की गिनती ब्लॉक-ए के फर्स्ट फ्लोर के दो रूम में 18 टेबल पर, जामुड़िया की गिनती ब्लॉक-ए के सेकेंड फ्लोर के दो रूम में 18 टेबल पर, आसनसोल दक्षिण की गिनती न्यू एकेडमिक बिल्डिंग के फर्स्ट फ्लोर के दो रूम में 18 टेबल पर, आसनसोल उत्तर की गिनती न्यू एकेडमिक बिल्डिंग के ग्राउंड फ्लोर में दो रूम में 24 टेबल पर, कुल्टी की गिनती इसी भवन के ग्राउंड फ्लोर के दो रूम में 18 टेबल पर और बाराबनी विधानसभा की गिनती न्यू एकेडमिक बिल्डिंग के थर्ड फ्लोर के दो रूम में 18 टेबल पर होगी. दुर्गापुर गवर्मेंट कॉलेज में पांडवेश्वर और दुर्गापुर पश्चिम विधानसभा की गिनती फर्स्ट फ्लोर पर और दुर्गापुर पूर्व की गिनती ग्राउंड फ्लोर पर होगी. यहां भी सभी के लिए 16 टेबल लगाया गया है. एक राउंड में 16 बूथों के ईवीएम की गिनती होगी.

मुख्य चार पार्टियों को कैंप के लिए दी गयी जगह

आसनसोल इंजीनियरिंग कॉलेज मतगणना केंद्र के पास चार मई को चार मुख्य पार्टियों तृणमूल कांग्रेस, भाजपा, माकपा और कांग्रेस को शिविर लगाने की जगह दी गयी है. तृणमूल का कैंप जुबली मोड़ सर्विस रोड और गोविंदनगर मोड़ पर, भाजपा का शिविर रामकृष्ण मिशन के निकट सर्विस रोड पर, माकपा के शिविर होटल एम्बेसडर और होटल ज्योति के बीच में, कांग्रेस का शिविर गोकुल फूड कोर्ट और आयकर भवन के बीच में तथा अन्य सारे पार्टी और निर्दलियों का एसबीएसटीसी बस स्टैंड के निकट होगा.

विज्ञापन
Amit Kumar

लेखक के बारे में

By Amit Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola