11.1 C
Ranchi

लेटेस्ट वीडियो

प्योर जामबाद में पड़ोसियों में हिंसा, थाने में शिकायत

आरोप है कि एक पक्ष ने उपेंद्र यादव के घर पर लाठी, डंडे और तलवार से हमला किया, जिसमें महिलाओं के भी घायल होने की जानकारी है.

झाड़ू से मारने के विवाद को लेकर हुई हिंसक झड़प लाठी, डंडे और तलवार से हमले का आरोप, महिलाओं के घायल होने की बात सामने आयी पांडवेश्वर. बहुला के प्योर जामबाद इलाके में गाय को झाड़ू से मारने के विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच हिंसक झड़प हो गयी. आरोप है कि एक पक्ष ने उपेंद्र यादव के घर पर लाठी, डंडे और तलवार से हमला किया, जिसमें महिलाओं के भी घायल होने की जानकारी है. घटना के बाद इलाके में तनाव का माहौल है.

एक पक्ष का आरोप

इस संबंध में सुदामी देवी यादव ने बताया कि घटना के समय सभी लोग घर के अंदर थे. उसी दौरान आरोपित पक्ष ने लाठी, डंडे और तलवार से उनके घर पर हमला किया और परिवार के सदस्यों को घायल कर दिया. आरोप है कि हमलावरों ने दरवाजा तोड़ने का भी प्रयास किया. सुदामी देवी के अनुसार हमलावरों में विनय सिंह, धीरज पासवान, सुनील पासवान, जीवा पासवान सहित अन्य लोग शामिल थे. हमले में उनकी बहू रूबी देवी के कान में गंभीर चोट आयी, जिस पर टांके लगाने पड़े.

पुलिस और आयोग में शिकायत

घटना को लेकर उपेंद्र यादव ने आसनसोल पुलिस कमिश्नरेट और ह्यूमन राइट्स कमीशन को इमेल के जरिये शिकायत दर्ज करायी है.

दूसरे पक्ष का पलटवार

दूसरे पक्ष की चंद्रमा देवी ने सभी आरोपों को बेबुनियाद बताया है. उनका कहना है कि उपेंद्र यादव, उनका भाई, मां और पत्नी ने ही उनके घर पर हमला किया और दरवाजा तोड़ने का प्रयास किया. उन्होंने बताया कि घटना के समय उपेंद्र यादव की गाय उनके घर के अंदर घुस गई थी, जिसे भगाने के लिए उनके हाथ में झाड़ू थी.

इलाके में तनाव

घटना के बाद प्योर जाबाद इलाके में तनाव की स्थिति बनी हुई है. पुलिस पूरे मामले को लेकर जानकारी जुटा रही है और हालात पर नजर रखे हुए है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

संबंधित ख़बरें

Trending News

जरूर पढ़ें

वायरल खबरें

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel