मुंगेर से हथियार सप्लाई करने आये दो तस्कर गिरफ्तार

Updated:
विज्ञापन
मुंगेर से हथियार सप्लाई करने आये दो तस्कर गिरफ्तार

गुरुवार को दोनों को रामपुरहाट महकमा अदालत में पेश किया गया.

विज्ञापन

बीरभूम. जिले के तारापीठ थाना इलाके के बेसिक मोड़ के पास जयमाला होटल के पास से गुप्त सूचना के बाद राज्य एसटीएफ ने छापामारी अभियान चलाकर हथियार के साथ दो बदमाशों को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार आरोपियों में से एक तस्कर अभय कुमार शर्मा बिहार के मुंगेर का रहने वाला है. वह स्थानीय एक व्यक्ति मिनारूल शेख को मुंगेर मेड हथियार और मैगजीन सप्लाई करने आया था तभी राज्य एसटीएफ ने दोनों को हथियार के साथ गिरफ्तार कर लिया. गुरुवार को दोनों को रामपुरहाट महकमा अदालत में पेश किया गया. पुलिस ने बताया कि 7.65 सेमी ऑटोमेटिक दो पिस्तौल तथा दो मैगजीन जब्त किया गया है. नगदी के साथ एक बाइक भी सीज किया गया है. अदालत ने आरोपियों को पांच दिनों की पुलिस रिमांड पर भेज दिया है. इस कारोबार के पीछे और कौन कौन लोग शामिल हैं उन्हें भी गिरफ्तार किया जायेगा. अभय बीचा गांव थाना क्षेत्र के लखी बाजार मुंगेर का रहने वाला है. जबकि मिनारूल शेख बीसिया मल्लारपुर थाना इलाके का रहने वाला है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Ganesh Mahto

लेखक के बारे में

By Ganesh Mahto

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola