ePaper

पूर्व बर्दवान में हुए हादसे में दो की मौत

Updated at : 26 Dec 2024 9:46 PM (IST)
विज्ञापन
पूर्व बर्दवान में हुए हादसे में दो की मौत

बुधवार को पूर्व बर्दवान के गुस्करा पुलिस चौकी के अधीन धारापाड़ा के पास मानकर रोड पर क्रिसमस की रात हुए हादसे में दो लोगों की मौत हो गयी और पांच अन्य घायल हो गये. चौपहिया वाहन की तेज रफ्तार की दो लोग भेंट चढ़ गये और पांच अन्य लोग घायल हो गये.

विज्ञापन

बर्दवान/पानागढ़.

बुधवार को पूर्व बर्दवान के गुस्करा पुलिस चौकी के अधीन धारापाड़ा के पास मानकर रोड पर क्रिसमस की रात हुए हादसे में दो लोगों की मौत हो गयी और पांच अन्य घायल हो गये. चौपहिया वाहन की तेज रफ्तार की दो लोग भेंट चढ़ गये और पांच अन्य लोग घायल हो गये. सूचना पाकर पुलिस वहां पहुंची और घायलों को नजदीकी बर्दवान मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल में भर्ती कराया. घटना की जांच में पुलिस लग गयी है. स्थानीय सूत्रों के मुताबिक, यह हादसा क्रिसमस की रात हुआ.

गुस्करा की ओर तेज रफ्तार में आ रही कार से चालक का नियंत्रण खोया और गाड़ी धारापाड़ा में सड़क किनारे एक किराना दुकान से भिड़ गयी, जिसकी चपेट में एक राहगीर और बाइक व साइकिल सवार आ गये. फिर गाड़ी पलट गयी. आरोप है कि घातक कार का चालक नशे में था. खबर पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से सात घायलों को नजदीकी गुस्करा अस्पताल पहुंचाया. वहां डॉक्टरों ने दो लोगों को मृत घोषित कर दिया.

मृतकों के नाम कालीप्रसाद पाल व श्रीमंत दास बताये गये हैं. श्रीमंत गुस्करा और कालीप्रसाद भेदिया इलाके के बाशिंदे थे. दोनों शवों को ऑटोप्सी के लिए सरकारी अस्पताल भेज दिया गया है. बुरी तरह जख्मी तीन लोगों का बर्दवान मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल और बाकी दो घायलों का गुस्करा अस्पताल में इलाज चल रहा है. पुलिस ने क्षतिग्रस्त कार को जब्त कर लिया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola