जामुड़िया में केबल चोरी की बढ़ती घटनाओं से लोगों में नाराजगी

Updated at : 24 Feb 2025 9:56 PM (IST)
विज्ञापन
जामुड़िया में केबल चोरी की बढ़ती घटनाओं से लोगों में नाराजगी

जामुड़िया थाना क्षेत्र के केंदा फांड़ी के अधीन चिचुड़िया के डाहुका गांव में बिजली ट्रांसफॉर्मर से केबल की चोरी ने स्थानीय लोगों में दहशत पैदा कर दी है. बार-बार हो रही इस घटना से लोग त्रस्त हैं और पुलिस की कथित निष्क्रियता पर सवाल उठा रहे हैं. कुछ महीने पहले भी इसी स्थान से बिजली ट्रांसफार्मर के केबल की चोरी हुई थी.ग्रामीणों ने तब जामुड़िया पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई थी, लेकिन कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई.

विज्ञापन

जामुड़िया.

जामुड़िया थाना क्षेत्र के केंदा फांड़ी के अधीन चिचुड़िया के डाहुका गांव में बिजली ट्रांसफॉर्मर से केबल की चोरी ने स्थानीय लोगों में दहशत पैदा कर दी है. बार-बार हो रही इस घटना से लोग त्रस्त हैं और पुलिस की कथित निष्क्रियता पर सवाल उठा रहे हैं. कुछ महीने पहले भी इसी स्थान से बिजली ट्रांसफार्मर के केबल की चोरी हुई थी.ग्रामीणों ने तब जामुड़िया पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई थी, लेकिन कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई. रविवार रात को एक बार फिर दहुका गांव में बिजली केबल चोरी की घटना ने लोगों को भयभीत कर दिया है.

जानकारी के अनुसार, शनिवार रात को अर्सोला गांव में भी बिजली केबल की चोरी हुई थी, जिसके बाद रविवार रात डाहुका गांव में यह घटना घटी. लगातार हो रही इन घटनाओं से इलाके में दहशत का माहौल है. गांव के निवासी टुनाई राणा ने बताया कि एक महीने पहले भी केबल चोरी हुई थी और कल रात फिर से इसी घटना की पुनरावृत्ति हुई है.उन्होंने कहा कि लगातार हो रही इन घटनाओं से इलाके के लोग भयभीत हैं और उन्हें डर है कि अपराधी उनके घरों में घुसकर भी चोरी कर सकते हैं. उन्होंने पुलिस प्रशासन को इस बारे में सूचना दी है. ग्रामीणों के अनुसार, केंदा फाड़ी की पुलिस सूचना मिलने के एक घंटे बाद घटनास्थल पर पहुंची. ग्रामीणों ने यहां पुलिस या सिविक वॉलिंटियर्स की तैनाती की मांग की है ताकि इस तरह की घटनाओं पर रोक लगाई जा सके. उन्होंने पुलिस से रात्रि गश्त बढ़ाने और अपराधियों को पकड़ने के लिए ठोस कदम उठाने की मांग की है.

ग्रामीणों में पुलिस की निष्क्रियता को लेकर भारी आक्रोश है. उनका कहना है कि बार-बार शिकायत करने के बावजूद पुलिस कोई ठोस कार्रवाई नहीं कर रही है. इससे अपराधियों के हौसले बुलंद हो रहे हैं और आम जनता भयभीत है. ग्रामीणों ने प्रशासन से तत्काल कार्रवाई की मांग की है ताकि उनकी सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके और अपराधियों को पकड़ा जा सके.उन्होंने पुलिस से रात्रि गश्त बढ़ाने और संदिग्ध गतिविधियों पर कड़ी नजर रखने की मांग की है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola