सैंथिया में भाजपा के पोस्टर फाड़े जाने पर विवाद, नेताओं में रोष
Author Amit kumar
Updated:
विज्ञापन
सैथिया नगर पालिका के वार्ड नंबर 9 के रास कालीताला और वार्ड नंबर 16 में भाजपा के चुनावी पोस्टर फाड़े जाने को लेकर विवाद खड़ा हो गया.
विज्ञापन
बीरभूम.
सैथिया नगर पालिका के वार्ड नंबर 9 के रास कालीताला और वार्ड नंबर 16 में भाजपा के चुनावी पोस्टर फाड़े जाने को लेकर विवाद खड़ा हो गया. घटना के बाद भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं में नाराजगी देखी गयी.भाजपा का आरोप, रात में फाड़े गये पोस्टर
भाजपा के जिला अध्यक्ष उदय शंकर बनर्जी ने आरोप लगाया कि तृणमूल से जुड़े लोगों ने रात के अंधेरे में पोस्टर फाड़ दिये. उन्होंने कहा कि सुबह घटना सामने आने के बाद कार्यकर्ताओं में रोष है. भाजपा नेताओं ने कहा कि लोकतंत्र में इस तरह की घटनाएं स्वीकार्य नहीं हैं. उन्होंने दावा किया कि सैथिया की जनता इस घटना का विरोध करेगी और लोकतंत्र की रक्षा के लिए एकजुट होगी.
तृणमूल ने आरोपों को नकारा
वहीं स्थानीय तृणमूल कांग्रेस नेताओं ने भाजपा के आरोपों को खारिज करते हुए कहा कि इस घटना में पार्टी के कार्यकर्ताओं की कोई भूमिका नहीं है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










