इसीएल का कोयला चोरी करने के मामले में तीन गिरफ्तार

पकड़े गये सभी आरोपी काजोड़ा ग्राम इलाके के रहने वाले हैं. इनके खिलाफ बीते वर्ष सात सितंबर को मामला दर्ज किया गया.
आरोपियों को पुलिस रिमांड दुर्गापुर. अंडाल थाने की पुलिस ने शनिवार को इसीएल का कोयला चोरी करने के आरोप में राजेश रुइदास, प्रकाश रुइदास और बुद्ध बाउरी को गिरफ्तार किया है. रविवार को आरोपियों को दुर्गापुर महकमा अदालत में पेश किया गया. जहां सुनवाई के बाद उन्हें तीन दिनों के लिए पुलिस रिमांड में भेज दिया गया. पकड़े गये सभी आरोपी काजोड़ा ग्राम इलाके के रहने वाले हैं. इनके खिलाफ बीते वर्ष सात सितंबर को मामला दर्ज किया गया. पुलिस सूत्रों के अनुसार पिछले साल सितंबर को इसीएल की माधवपुर कोलियरी में कोयले की चोरी हुई थी. इसीएल की ओर से घटना की शिकायत दर्ज करायी गयी थी. शिकायत के आधार पर पुलिस ने जांच शुरू की और तीनों बदमाशों को हिरासत में लेकर घटना की जांच शुरू कर दी है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




