भाजपा नेता को धमकाया, आरोप से तृणमूल नेता ने किया इनकार

Author Amit kumar
Updated:
विज्ञापन

कांकसा थाना क्षेत्र के बासकोपा गांव में भाजपा नेता दिलीप कुमार राय को कथित रूप से धमकाने का मामला सामने आया है.

विज्ञापन

पानागढ़.

कांकसा थाना क्षेत्र के बासकोपा गांव में भाजपा नेता दिलीप कुमार राय को कथित रूप से धमकाने का मामला सामने आया है. आरोप है कि तृणमूल श्रमिक नेता पन्ना घोष ने पुलिस की मौजूदगी में उन्हें जान से मारने की धमकी दी. इस घटना का एक वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है, हालांकि इसकी पुष्टि स्वतंत्र रूप से नहीं हो सकी है.

नोकझोंक के बीच पुलिस ने किया हस्तक्षेप

मिली जानकारी के अनुसार भाजपा नेता और तृणमूल श्रमिक नेता के बीच कहासुनी के दौरान पुलिस बीच-बचाव करती नजर आई. घटना के बाद इलाके में तनाव का माहौल बन गया है.

पोस्टर फाड़ने के आरोप से शुरू हुआ विवाद

दिलीप कुमार राय ने बताया कि पन्ना घोष ने उन्हें फोन कर पार्टी प्रत्याशी प्रदीप मजूमदार का पोस्टर फाड़ने का आरोप लगाया और धमकाया. आरोप नकारने के बाद पन्ना घोष अपने समर्थकों के साथ उनके घर पहुंचे और विवाद बढ़ गया. आरोपों से तृणमूल नेता का इनकार

दूसरी ओर, पन्ना घोष ने सभी आरोपों को खारिज किया है. घटना के बाद गांव में तनाव बना हुआ है और स्थिति पर नजर रखी जा रही है.

विज्ञापन
Amit Kumar

लेखक के बारे में

By Amit Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola