तारापीठ–कोटासुर सड़क बनी और उखड़ गयी

Updated:
विज्ञापन
तारापीठ–कोटासुर सड़क बनी और उखड़ गयी

ग्रामीणों ने बताया कि तारापीठ–कोटासुर मार्ग की खराब हालत को देखते हुए वर्षों से इस सड़क के मरम्मत की मांग की जा रही थी.

विज्ञापन

ग्रामीणों ने ठेकेदार संस्था पर घटिया निर्माण का आरोप लगाया, बीडीओ से की शिकायत

प्रतिनिधि, बीरभूम जिले के तारापीठ से कोटासुर तक पक्की पिच सड़क निर्माण को लेकर स्थानीय ग्रामीण वर्षों से मांग करते आ रहे थे.

आखिरकार जब सड़क का निर्माण हुआ, तो महज तीन दिन में ही वह उखड़ कर हाथ में आ गया. इससे नाराज़ ग्रामीणों ने निर्माण कार्य में कोताही और घटिया सामग्री के इस्तेमाल का आरोप लगाते हुए मयूरेश्वर-दो ब्लॉक के बीडीओ पुष्पेंदु साहा से शिकायत की.

नयी सड़क की हालत पुराने रास्तों से भी बदतर

ग्रामीणों ने बताया कि तारापीठ–कोटासुर मार्ग की खराब हालत को देखते हुए वर्षों से इस सड़क के मरम्मत की मांग की जा रही थी. लेकिन जब हाल ही में मरम्मत हुई तो उसका नतीजा तीसरे दिन ही सामने आ गया. पिच की परतें उखड़ कर हाथों में आ रहीं हैं. ऐसी सड़क पर वाहन कैसे चलेंगे, यह सोचकर ग्रामीण चिंतित हैं.

इंजीनियर मौके से फरार, बीडीओ ने दिया कार्रवाई का भरोसा

ग्रामीणों का आरोप है कि निर्माण कार्य में लगे ठेकेदार और संबंधित संस्था की लापरवाही के कारण ही नये सड़क की यह दुर्दशा हुई है. घटना के बाद संस्था के इंजीनियर सुकांत लेट भी मौके से फरार हो गये. बीडीओ पुष्पेंदु साहा ने मामले की गंभीरता को देखते हुए त्वरित कार्रवाई का आश्वासन दिया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Ganesh Mahto

लेखक के बारे में

By Ganesh Mahto

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola